फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   NA

Noida News: चार लोगों को कुचलने वाली कार का नंबर ट्रेस

Wed, 01 Feb 2023 07:59 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Wed, 01 Feb 2023 07:59 PM IST
विज्ञापन
NA

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बहादुरगढ़। देवीलाल पार्क के पास रविवार देर शाम चार लोगों को कुचलने वाली कार का नंबर पुलिस ने ट्रेस कर लिया है। नंबर के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। साथ ही दावा किया है कि जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बता दें इस घटना में दो लोगों की मौके पर और एक की अस्पताल में मौत हो गई थी। एक घायल का पीजीआई रोहतक में इलाज चल रहा है। बता दें हादसा रविवार देर शाम को हुआ था। इसमें रोहतक की ओर से आ रही तेज रफ्तार सफेद रंग की ब्रिजा कार ने सड़क किनारे रेहड़ी लेकर जा रहे तीन लोगों और वहां गुजर रहे एक साइकिल सवार को चपेट में लिया था। इस हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें तत्काल नागरिक अस्पताल में ले जाया गया। जहां राम महेश और सोमनाथ को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं गंभीर रूप से घायल तीसरे साथी राजेश और साइकिल सवार रामचंद्र को पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान रात को रामचंद्र ने भी दम तोड़ दिया। हादसे के बाद परिजनों ने शव लेने से इंकार कर दिया। पुलिस के समझाने पर वह माने।

हादसे में घायल राजेश का अभी पीजीआई में उपचार चल रहा है। उसकी भी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, हादसे के बाद कार चालक ने घायलों की मदद करना भी जरूरी नहीं समझा और मौके से फरार हो गया। तब से पुलिस उसकी तलाश कर रही है। दुर्घटना स्थल सहित काफी क्षेत्र में पुलिस द्वारा कई सीसीटीवी खंगाले गए। लोगों से लगातार पूछताछ की। इसी के तहत मंगलवार को कार का नंबर पुलिस को मिल गया। यह गाड़ी रोहतक नंबर की है। पुलिस आरोपी तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। जांच अधिकारी अशोक कुमार ने कहा कि रविवार को हादसा हुआ था। इस संबंध में चालक पर केस दर्ज है। काफी मशक्कत के बाद गाड़ी का नंबर मिल गया है। जल्द ही आरोपी हिरासत में होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed