फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   NA

Noida News: बीईओ, एआरपी और प्रधानाध्यापकों को नोटिस

Mon, 06 Feb 2023 12:45 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Feb 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
NA
फर्रुखाबाद। बीएसए ने शमसाबाद ब्लॉक के परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान अनियमितता मिलने पर संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों और ब्लाॅक के एआरपी को नोटिस दिया। तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लाल जी यादव ने शमसाबाद और कायमगंज ब्लॉक के परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। शमसाबाद ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय मिल्क सुल्तान में बीएसए को रसोइया नहीं मिली। विद्यालय का भौतिक परिवेश ठीक नहीं मिला। शिक्षण कार्य के लिए पाठ्य योजना नहीं बनी पाई गई।
विज्ञापन

शिक्षण कार्य के लिए टीएलएम का इस्तेमाल होता नहीं मिला। शिक्षक डायरी देखने पर पाया गया कि एक एआरपी के अलावा कोई भी एआरपी शैक्षिक सपोर्ट सुपरविजन नहीं कर रहा है। बीएसए ने प्रधानाध्यापक सहित स्टाफ को मिली कमियों के सापेक्ष तीन दिन में स्पष्टीकरण देने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी सहित एआरपी को मिली कमियों के सापेक्ष तीन दिन में स्पष्टीकरण देने का आदेश दिया है। कायमगंज ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय इकलहरा में निरीक्षण करने पर कक्षा दो में निपुण लक्ष्य प्राप्ति के लिए ठोस कार्य होना नहीं पाया गया।

एमडीएम रजिस्टर अधूरा था। स्कूल में 69 बच्चे उपस्थित पाए गए। पूर्व के दिनों में एमडीएम रजिस्टर में 100 से अधिक बच्चों की संख्या पाई गई। यहां भी प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापकों को नोटिस देकर तीन दिनों में स्पष्टीकरण देने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed