फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   NA

Noida News: पुल से गिरकर बाइक सवार दो दोस्तों की मौत

Sat, 21 Jan 2023 12:26 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jan 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
NA
इटावा। फ्रेंड्स काॅलोनी क्षेत्र में महेरा चुंगी पुल की रेलिंग से टकराकर बाइक सवार दो दोस्त नीचे गिर गए। हादसे में दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन

कानपुर देहात की पोस्ट करौसा के गांव पतारी निवासी आकाश वर्मा (21) गुरुग्राम के एक क्लब में बाउंसर था। वह झींझक से बीएससी की पढ़ाई कर रहा था। शुक्रवार से उसकी परीक्षा शुरू होने वाली थी। वह गुरुवार सुबह गुरुग्राम की एक फैक्टरी में हेल्पर मित्र अमित कुमार (20) निवासी सिहोर दिबियापुर औरैया के साथ घर के लिए बाइक से निकला था। कानपुर-आगरा हाईवे पर मेहरा चुंगी रेलवे फाटक के पास ओवरब्रिज पर बाइक रेलिंग से टकरा गई। दोनों बाइक सवार नीचे रेलवे लाइन पर आ गिरे और मौके पर ही मौत हो गई।
रात करीब 11: 30 बजे रेलवे के प्वाइंट मैन सुरेश चंद्र ने शव पड़े देखे तो इसकी सूचना स्टेशन अधीक्षक और पुलिस को दी। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को रेलवे पटरी से हटवाया। सीओ सिटी अमित कुमार और सिटी मजिस्ट्रेट अरुण कुमार गोंड ने भी पूछताछ की। युवकों के पास से मिले पेपर और मोबाइल की मदद से इनकी शिनाख्त कर परिजनों को जानकारी दी। थानाध्यक्ष विवेक चौधरी ने बताया कि बाइक पुल पर ही पड़ी मिली है। एक हेलमेट भी मिला है। दोपहर में पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर घर चले गए।
विज्ञापन


भाई बोला, किसी वाहन ने पीछे से मारी है टक्कर
आकाश के बड़े भाई रामजी ने बताया कि बाइक के पिछले हिस्से को देखकर लग रहा है कि किसी वाहन ने टक्कर मार दी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि हादसा रेलिंग से टकराने से हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed