{"_id":"63d5620a94821e23e50d9855","slug":"na-kasganj-news-c-25-1-44110-2023-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: आज से शुरू हो रही बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: आज से शुरू हो रही बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाएं
विज्ञापन
युवा पेज
16 सेक्टर मजिस्ट्रेट रखेंगे परीक्षा पर नजर, सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रहेंगे परीक्षार्थी
संवाद न्यूज एजेंसी
कासगंज। माध्यमिक शिक्षा परिषद की प्रयोगात्मक परीक्षाएं रविवार से शुरू होने जा रही हैं। प्रयोगात्मक परीक्षा को नकल विहीन कराने पर विभाग का पूरा जोर है। 16 सेक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा पर नजर रखेंगे। इसके साथ ही परीक्षार्थी सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में अपनी प्रयोगात्मक परीक्षा देंगे।
जिले के 267 विद्यालयों के इंटरमीडिएट के परीक्षार्थी प्रयोगात्मक परीक्षा में शामिल होंगे। इन विद्यालयोंं के गृह विज्ञान, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, भूगोल, संगीत आदि विषय के परीक्षार्थी प्रयोगात्मक परीक्षा में शामिल होगे। परीक्षार्थियों के लिए 114 विद्यालयों पर प्रयोगात्मक परीक्षा की व्यवस्था की गई है।
विभाग ने परीक्षा में नकल रोकने के लिए कड़े इंतजाम किए हैं। कासगंज व पटियाली में तीन तीन सेक्टर बनाए गए हैं। जबकि सोरों, सहावर, अमांपुर, गंजडुंडवारा, सिढ़़पुरा क्षेत्र के विद्यालयों के लिए दो- दो सेक्टर बनाए गए हैं। जिन विद्यालयों में परीक्षा होनी है वहां पूर्व संध्या से ही तैयारी होती रही। परीक्षा के लिए आने वाले परीक्षकों से संपर्क साधकर कार्यक्रम निर्धारित किए जा रहे हैं। ताकि परीक्षार्थियों को परीक्षा की तिथि के बारे में सूचना दी जा सके।
विज्ञापन
प्रयोगात्मक परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात कर दिए गए हैं-- एसपी सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
16 सेक्टर मजिस्ट्रेट रखेंगे परीक्षा पर नजर, सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रहेंगे परीक्षार्थी
संवाद न्यूज एजेंसी
कासगंज। माध्यमिक शिक्षा परिषद की प्रयोगात्मक परीक्षाएं रविवार से शुरू होने जा रही हैं। प्रयोगात्मक परीक्षा को नकल विहीन कराने पर विभाग का पूरा जोर है। 16 सेक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा पर नजर रखेंगे। इसके साथ ही परीक्षार्थी सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में अपनी प्रयोगात्मक परीक्षा देंगे।
जिले के 267 विद्यालयों के इंटरमीडिएट के परीक्षार्थी प्रयोगात्मक परीक्षा में शामिल होंगे। इन विद्यालयोंं के गृह विज्ञान, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, भूगोल, संगीत आदि विषय के परीक्षार्थी प्रयोगात्मक परीक्षा में शामिल होगे। परीक्षार्थियों के लिए 114 विद्यालयों पर प्रयोगात्मक परीक्षा की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विभाग ने परीक्षा में नकल रोकने के लिए कड़े इंतजाम किए हैं। कासगंज व पटियाली में तीन तीन सेक्टर बनाए गए हैं। जबकि सोरों, सहावर, अमांपुर, गंजडुंडवारा, सिढ़़पुरा क्षेत्र के विद्यालयों के लिए दो- दो सेक्टर बनाए गए हैं। जिन विद्यालयों में परीक्षा होनी है वहां पूर्व संध्या से ही तैयारी होती रही। परीक्षा के लिए आने वाले परीक्षकों से संपर्क साधकर कार्यक्रम निर्धारित किए जा रहे हैं। ताकि परीक्षार्थियों को परीक्षा की तिथि के बारे में सूचना दी जा सके।
विज्ञापन
प्रयोगात्मक परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात कर दिए गए हैं