फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   NA

Noida News: क्यूआर कोड से स्टार्ट होगी बाइक तो 20 रुपये में 120 किमी चलेगा स्कूटर

Sun, 15 Jan 2023 11:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jan 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
NA
ऑटो एक्सपो-2023
विज्ञापन

क्यूआर कोड से स्टार्ट होगी बाइक तो 20 रुपये में 120 किमी चलेगा स्कूटर

-तकनीक से दी नामी कंपनियों को चुनौती, ग्रेनो और जोधपुर के युवाओं ने शुरू किया स्टार्टअप

नवीन कुमार
ग्रेटर नोएडा। ऑटो एक्सपो में युवाओं ने अपने स्टार्टअप के जरिये नवीनतम तकनीक का प्रयोग कर नामी ऑटोमोबाइल कंपनियों को चुनौती दी है। ग्रेटर नोएडा के युवाओं ने एक स्कूटर तैयार किया है। जो 20 रुपये के खर्च में 125 किलोमीटर की दूरी तय करेगा। साथ ही, स्कूटर का प्रयोग व्यावसियक और निजी रूप में किया जा सकेगा। वहीं, जोधपुर के दो भाईयों ने एक स्मार्ट बाइक तैयार की है जो मोबाइल एप्लीकेशन के क्यूआर कोड को स्कैन करने से स्टार्ट होगी।

बेटों के डिजाइन व पिता की दुकान के पार्ट्स से फूफा ने तैयार की स्मार्ट बाइक
जोधपुर के दो भाई वरुण देव और देवाशीष ने थ्री-डी डिजाइनिंग की पढ़ाई की है। उनके पिता श्यामलाल पनवार की ऑटो मोबाइल पार्ट्स की दुकान है। जबकि फूफा ऑटो मोबाइल मैकेनिक हैं। दोनों भाईयों ने स्टार्टअप पर काम शुरू किया और बाइक का डिजाइन तैयार किया। उनका डिजाइन पिता को पसंद आया। वो अपनी दुकान से बाइक के सभी स्पेयर पार्ट्स देने को तैयार हो गए। पिता और बेटों की मेहनत को फूफा रामेश्वर ने स्मार्ट बाइक तैयार कर सफल बना दिया। इन तीनों की जुगलबंदी से तैयार स्मार्ट बाइक ''''डिवोट'''' को ऑटो एक्सपो में प्रदर्शित किया गया है, जो लोगों को काफी पसंद आ रही है। कंपनी के सीईओ वरुण देव व देवाशीष ने बताया कि यह इलेक्ट्रिक बाइक है जो एक बार चार्ज होने पर 200 किमी की दूरी तय करेगी। इसकी कीमत करीब 1.25 लाख रुपये होगी। अगस्त 2023 तक इसे बाजार में उतारा जाएगा। बाइक की बैट्री करीब ढाई घंटे में चार्ज होगी,इसका डिजाइन सुपर बाइक की तरह है। बाइक अधिकतम 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकेगी। उन्होंने बताया कि बाइक में चॉबी नहीं होगी। मोबाइल एप्लीकेशन से बाइक ऑपरेट होगी। बाइक के डिजिटल मीटर पर एक बार कोड होगा जो एक बटन दबाने पर चालू होगा। उसके बाद एप्लीकेशन से उस बार कोड को स्कैन करने पर बाइक स्टार्ट होगी। एप्लीकेशन से ही बाइक बंद होगी। बाइक को चोरी नहीं किया जा सकता। मोबाइल एप्लीकेशन का आईडी व पासवर्ड होगा जो मालिक को बताया जाएगा। उसके बिना बाइक कहीं नहीं जाएगी। अगर कोई लेकर भागता है तो मोबाइल की रेंज से कुछ दूर जाने पर बाइक बंद हो जाएगी।
विज्ञापन

20 रुपये में 125 किमी चलेगा ग्रेनो में बन रहा स्कूटर
ग्रेनो वेस्ट के रहने वोल ऑटो मोबाइल इंजीनियर निशान कपूर ने अपने दोस्त मयूर मिश्रा के साथ मिलकर स्टार्टअप के तहत एक स्कूटर तैयार किया है। फरवरी 2020 में स्टार्टअप पर काम शुरू किया था। अब ऑटो एक्सपो में लांच किया है। निशान कपूर ने बताया कि ग्रेटर नोएडा के औद्योगिक सेक्टर इकोटेक-तीन में उनकी कंपनी है। मध्यम वर्ग को ध्यान में रखकर स्कूटर तैयार किया गया है। इसकी कीमत करीब 1.25 लाख रुपये होगी। स्टार्टअप योजना के तहत सब्सिडी भी मिलेगी। अधिकतम स्पीड 70 किलोमीटर प्रतिघंटा होगी। स्पीड के तीन मोड 40, 50 और 70 किलोमीटर प्रति घंटा हैं। बैट्री की क्षमता 2.8 किलोवाट है। चार घंटे में बैट्री पूरी तरह चार्ज हो जाएगी। चार्जिंग में तीन यूनिट बिजली खर्च होगी, यानि करीब 20 रुपये की बिजली खपत होगी। स्कूटर 125 किलोमीटर की दूरी तय करेगा। स्कूटर पर 16 से 30 लीटर का फ्रीज या 35 लीटर का बॉक्स रख सकते हैं। स्कूटर का प्रयोग सुबह अखबर डालने, दूध व अन्य सामान की डिलिवरी में किया जा सकेगा। डिजाइन अच्छा होने के कारण परिवार के साथ भी घूमने में भी इसका प्रयोग किया जा सकता है। मई 2023 में यह बाजार में आएगा। निशान गोरखपुर और मयूर उन्नाव के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed