{"_id":"6aa2a67542a465ec7904986e","slug":"myana-village-to-be-bathed-in-milky-light-authority-is-installing-streetlights-noida-news-c-491-1-rgh1002-10276-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: दूधिया रोशनी से नहाएगा म्याना गांव, प्राधिकरण लगवा रहा स्ट्रीट लाइटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: दूधिया रोशनी से नहाएगा म्याना गांव, प्राधिकरण लगवा रहा स्ट्रीट लाइटें
विज्ञापन
यमुना सिटी। जेवर क्षेत्र के म्याना गांव में रात के समय अंधेरा दूर करने के लिए बिजली के खंभों पर
-सभी लाइटें सोलर एनर्जी से होंगी चार्ज, ग्रामीणों ने सभी गलियों में लाइट लगाने की मांग की
फोटो-
यमुना सिटी (संवाद)। जेवर के म्याना गांव में अब ग्रामीणों को रात में अंधेरे की परेशानी से राहत मिलने की उम्मीद है। प्राधिकरण की ओर से गांव में स्ट्रीट लाइटें लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। ये लाइटें सोलर एनर्जी से चार्ज होंगी। इससे रात के समय गांव की सड़कों और रास्तों पर रोशनी रहेगी।
ग्रामीणों के अनुसार गांव में लंबे समय से स्ट्रीट लाइटें लगाने की मांग की जा रही थी। इसके बाद प्राधिकरण ने अलग-अलग स्थानों पर लाइट लगाने का काम शुरू कराया है। इससे उन हिस्सों में भी रोशनी पहुंचने की उम्मीद है, जहां रात में अंधेरा रहता है। हालांकि, ग्रामीणों का कहना है कि सभी गलियों को अभी योजना में शामिल नहीं किया गया है। गांव निवासी दिनेश भाटी ने बताया कि स्ट्रीट लाइट लगाने का काम चल रहा है, लेकिन कुछ गलियों को छोड़ दिया गया है। उनका कहना है कि यदि गांव में लाइटें लगाई जा रही हैं तो सभी गलियों को इसमें शामिल किया जाना चाहिए, ताकि पूरे गांव में रात के समय पर्याप्त रोशनी हो सके।