फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Murder in Noida Pub Seven accused arrested in Brajesh's murder case DCP instructions Screening will be done at all times

नोएडा में मर्डर वाला पब सील : हत्या के मामले में सात आरोपी गिरफ्तार, एडीसीपी का निर्देश- सभी बार की होगी स्क्रीनिंग

Wed, 27 Apr 2022 07:45 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Wed, 27 Apr 2022 07:45 PM IST
सार

एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार मृतक के सर और पेट में गंभीर चोट लगी थी। और जानकारी लेने के लिए रिपोर्ट को विशेषज्ञों की कमेटी के पास भेजा गया है।

विज्ञापन
Murder in Noida Pub Seven accused arrested in Brajesh's murder case DCP instructions Screening will be done at all times
इसी मॉल में हुई हत्या - फोटो : अमर उजाला- फाइल फोटो

विस्तार

सेक्टर-38 ए स्थित गार्डेन गैलेरिया मॉल के लॉस्ट लेमंस पब में हुई परचेज मैनेजर बृजेश राय (35) की हत्या के मामले में आबकारी विभाग और पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पब को सील कर दिया है। पब का लाइसेंस भी निलंबित कर दिया गया है। लॉस्ट लेमंस पब का मालिक फरार हो गया है। वहीं जनपद के अन्य सभी बार व पब के संचालकों को भी पुलिस ने मानकों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


पब में सोमवार रात मैनेजर बृजेश राय की हत्या के मामले में नोएडा पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है। शेष दो लोगों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन


बुधवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार मृतक के सर और पेट में गंभीर चोट लगी थी। और जानकारी लेने के लिए रिपोर्ट को विशेषज्ञों की कमेटी के पास भेजा गया है। उन्होंने बताया कि संलिप्तता मिलने पर बार के मालिक और मॉल की सिक्योरिटी के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इसके व शहर में अन्य मॉल के आसपास सिक्योरिटी बढ़ाने का काम किया जाएगा। शहर में सभी मॉल, रेस्तराओं और बार के आसपास पुलिस तैनाती की जाएगी। वहां पर नियमित तौर पर ड्रंक एंड ड्राइव (शराब पीकर गाड़ी चलाने) की जांच की जाएगी और दोषी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

सुरक्षाकर्मियों का होगा दोबारा वेरीफिकेशन

उन्होंने बताया कि जिला आबकारी अधिकारी से संपर्क कर यह पता लगाया जाएगा कि बार को दिए गए लाइसेंस के मानदंडों का कितना पालन किया जा रहा है। बार और पब में लगातार छापेमारी की जाएगी। वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों का दोबारा वेरीफिकेशन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed