फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Mulayam Singh Yadav statue will be ready in Noida, Akhilesh Yadav met Ramsutar

Mulayam Singh: लोकसभा चुनाव से पहले सपा का प्लान, नेताजी का कद और बड़ा करने की तैयारी; रामसुतार से मिले अखिलेश

Fri, 22 Dec 2023 03:10 PM IST
शाहरुख खान सुशील पांडेय, अमर उजाला, नोएडा
सुशील पांडेय, अमर उजाला, नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 22 Dec 2023 03:10 PM IST
सार

समाजवादी पार्टी लोकसभा चुनाव से पहले नेताजी का कद और बड़ा करने की तैयारी में है। मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा नोएडा में तैयार होगी। सैफई में मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। अखिलेश यादव ने पद्मभूषण मूर्तिकार रामसुतार से मुलाकात कर प्रतिमा बनाने की अपील की है। 

विज्ञापन
Mulayam Singh Yadav statue will be ready in Noida, Akhilesh Yadav met Ramsutar
मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी नेताजी का कद और बड़ा करने की तैयारी में है। इसी कड़ी में पार्टी ने संस्थापक मुलायम सिंह यादव की आदमकद प्रतिमा तैयार कराने की योजना तैयार की है। सोमवार को नोएडा पहुंचे सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पद्मभूषण मूर्तिकार रामसुतार से मुलाकात कर प्रतिमा बनाने की अपील की। 
विज्ञापन


अखिलेश ने रामसुतार को सैफई आने के लिए आमंत्रित किया है। सोमवार को ग्रेटर नोएडा के एक कार्यक्रम के बाद अखिलेश यादव गोपनीय तरीके से नोएडा पहुंचे। नोएडा में उनका कोई कार्यक्रम तय नहीं था। वह मशहूर मूर्तिकार रामसुतार से मिलने पहुंचे। मौके पर नेताजी की प्रतिमा बनाने के लेकर दोनों में बातचीत हुई। 
विज्ञापन


उन्होंने रामसुतार का स्टूडियो भी देखा। हालांकि प्रतिमा कितनी बड़ी इसका फैसला रामसुतार के सैफई जाने के बाद ही होगा। बताया जा रहा है कि मामले में पार्टी की ओर से एक से अधिक प्रतिमा बनाने का ऑर्डर दिए जा सकते हैं। हालांकि नेताजी की पहली प्रतिमा सैफई में स्थापित किए जाने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले मूर्तिकार रामसुतार ने महात्मा गांधी की कई प्रतिमाओं के अलावा विश्व की सबसे ऊंची सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा, चंबल देवी की मूर्ति समेत अनगिनत प्रतिमाएं तैयार की हैं। उनको पद्मभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। वह 95 वर्ष के हैं।

लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी पार्टी
दरअसल, लोकसभा का चुनाव करीब आते ही सभी पार्टियां अपने-अपने अंदाज में लोगों तक पहुंच बनाने की कोशिश में जुटी हुई हैं। कांग्रेस यूपी जोड़ो यात्रा के माध्यम से और भाजपा विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से चुनावी दंगल में कूद चुकी है। ऐसे में समाजवादी पार्टी भी जल्द ही अपने पत्ते खोलेगी।

पिछले कुछ चुनाव परिणामों को ध्यान में रखते हुए सपा इस बार फूंक-फूंक कर कदम रख रही है। इंडिया गठबंधन के साथ ताल में ताल मिल रही सपा को यूपी में ज्यादा सीटें मिलने का भरोसा है। ऐसे में मुलायम सिंह के कद के सहारे पार्टी ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचने का प्रयास करेगी।

अति पिछड़ों व वंचितों के बीच था मजबूत जनाधार
1996 में मुलायम सिंह यादव 11वीं लोकसभा के लिए मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र से चुने गए थे। संयुक्त मोर्चा की सरकार में देश के रक्षामंत्री बने थे। इससे पहले वह यूपी के मुख्यमंत्री भी रह चुके थे।
 

उनके बारे में कहा जाता था कि उत्तर प्रदेश की किसी भी जनसभा में कम से कम पचास लोगों को नाम लेकर मंच पर बुला सकते थे। अति पिछड़ों और वंचितों के बीच नेताजी का मजबूत जनाधार था। जिस तक पार्टी पहुंचने का प्रयास करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed