फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   FIR lodged against motivational speaker Vivek Bindra for beating his wife

मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा की बढ़ी मुश्किलें: पत्नी को पीटा, कान का पर्दा फटा; नोएडा में एफआईआर दर्ज

Sat, 23 Dec 2023 01:58 AM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Sat, 23 Dec 2023 01:58 AM IST
सार

थाना सेक्टर-126 पुलिस को दी शिकायत में गाजियाबाद के चंदर नगर निवासी वैभव क्वात्रा ने जीजा विवेक बिंद्रा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायतकर्ता वैभव क्वात्रा ने पुलिस को बताया है घटना के बाद से बहन शारीरिक और मानसिक तौर पर टूट गई है। वह किसी से बात नहीं कर रही है।

विज्ञापन
FIR lodged against motivational speaker Vivek Bindra for beating his wife
डॉ.विवेक बिंद्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा पर पत्नी के साथ मारपीट करने का केस दर्ज हुआ है। आरोप है कि मोटिवेशनल स्पीकर ने कमरे में बंद कर पत्नी की पिटाई कर दी। पिटाई से पत्नी की कान का पर्दा फट गया। उसके शरीर पर चोट के निशान बन गए हैं। मामले की सूचना पर महिला के परिजन उसे साथ ले गए। दिल्ली एक अस्पताल में उनका उपचार कराया गया है। पूरा प्रकरण सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।
विज्ञापन

विवेक बिंद्रा पर मामला दर्ज
थाना सेक्टर-126 पुलिस को दी शिकायत में गाजियाबाद के चंदर नगर निवासी वैभव क्वात्रा ने जीजा विवेक बिंद्रा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस को दी शिकायत में वैभव ने कहा है कि छह नवंबर को बहन यानिका की शादी सेक्टर-94 स्थित सुपरनोवा वेस्ट रेजीडेंसी निवासी विवेक बिंद्रा से हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक महीने पहले हुई थी विवेक बिंद्रा की शादी
शादी के करीब एक माह बाद सात दिसंबर को सुबह ढाई से तीन बजे के बीच विवेक अपनी मां प्रभा से झगड़ा कर रहे थे। आरोप है कि पत्नी यानिका ने बीच बचाव करने पर विवेक ने उसे कमरे में बंद कर दिया। गाली गलौज करते हुए विवेक ने यानिका की पिटाई कर दी। मारपीट से यानिका के कान का पर्दा फट गया।

विज्ञापन

पत्नी के शरीर पर चोट के निशान
उसके पूरे शरीर पर चोट के निशान बन गए हैं। बाल नोंचने की वजह से महिला के सिर में भी घाव बन गया है। विवेक ने पत्नी का मोबाइल भी तोड़ दिया था। घायल यानिका का इलाज दिल्ली के कड़कड़डूमा स्थित अस्पताल में कराया गया।

साले ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट
शिकायतकर्ता वैभव क्वात्रा ने पुलिस को बताया है घटना के बाद से बहन शारीरिक और मानसिक तौर पर टूट गई है। वह किसी से बात नहीं कर रही है। विवेक बिंद्रा पर केस दर्ज होने के मामला सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा। मामले में कुछ यूजर ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग नोएडा पुलिस से की है। पोस्ट को कई लोगों ने साझा किया है।

बिजनेसमैन हैं मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा
मोटिवेशनल स्पीकर के खिलाफ केस 14 दिसंबर को दर्ज कराया गया है। अहम है कि विवेक बिंद्रा के यू-ट्यूब पर 2.14 करोड़ सब्सक्राइबर हैं। जबकि इंस्टाग्राम पर फॉलोअर की संख्या 3.9 मिलियन हैं। वहीं एक्स पर भी 3.73 लाख लोग विवेक को फॉलो करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed