फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Mother of two children to meet 10 years younger lover after husband protest, Murder in OYO bathroom in noida

अफेयर: पति के विरोध के बाद 10 साल छोटे प्रेमी से मिलती थी दो बच्चों की मां, OYO के बाथरूम में ऐसे हाल में मिली

Sun, 02 Apr 2023 09:05 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 02 Apr 2023 09:05 AM IST
सार

शादी का विरोध करने पर प्रेमी ने नोएडा के होटल में महिला की हत्या कर दी। धागा काटने वाले कैंचीनुमा कटर से वारदत को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि सोनू की शादी तय हो गई थी। महिला शादी का विरोध कर रही है। इसी विवाद में सोनू ने उसकी हत्या कर दी। 

विज्ञापन
Mother of two children to meet 10 years younger lover after husband protest, Murder in OYO bathroom in noida
oyo murder case - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नोएडा के सेक्टर-63 कोतवाली क्षेत्र के छिजारसी कॉलोनी स्थित ओयो होटल में प्रेमी ने धागा काटने वाले कैंचीनुमा कटर से महिला की हत्या कर दी। शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे वारदात को अंजाम देकर होटल से फरार हो गया। होटल कर्मचारी ने महिला का शव बाथरूम में देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी मूलरूप से इटावा निवासी सोनू को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


शादीशुदा महिला और आरोपी दोनों सिलाई का काम करते थे। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि सोनू की शादी तय हो गई थी। महिला शादी का विरोध कर रही है। इसी विवाद में सोनू ने उसकी हत्या कर दी। मूलरूप से इटावा निवासी राजेंद्र बाबू छिजारसी गांव के चोटपुर कॉलोनी में किराये के मकान में पत्नी अनीता और दो बेटों के साथ रहता हैा। 
विज्ञापन


बड़ा बेटा 18 साल और छोटा 13 साल का है। आरोपी सोनू भी इटावा के काठमऊ का रहने वाला है। वह बहलोलपुर गांव में किराये के मकान में रहता था। राजेंद्र की पत्नी अनीता और सोनू की मुलाकात करीब तीन साल पहले शादी समारोह के दौरान गांव में हुई थी। इसके बाद धीरे-धीरे सोनू और अनीता में बातचीत होने लगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साजिश के तहत सोनू राजेंद्र बाबू को परिवार सहित नोएडा के छिजारसी गांव ले आया। यहां वह जिस कंपनी में सिलाई का काम करता था, वहीं राजेंद्र बाबू को हेल्पर की नौकरी दिला दी। सोनू ने अनीता को भी वहीं सिलाई का काम दिला दिया। धीरे-धीरे सोनू और अनीता एक दूसरे के करीब आ गए।
 

करीब दो साल से दोनों के बीच प्रेम संबंध था। सोनू अनीता से उम्र में करीब दस साल छोटा है। तीन मई को उसकी शादी तय हुई थी। इस बात को लेकर अनीता से उसका विवाद हुआ था। दोनों शुक्रवार दोपहर को इसी मसले को लेकर ओयो होटल में पहुंचे थे। जहां शादी की बात को लेकर फिर से विवाद हो गया और आरोपी ने धागा काटने वाली कैंचीनुमा कटर से हमला कर अनीता की हत्या कर फरार हो गया।

सिर व चेहरे पर चोट के भी निशान मिले
पुलिस के मुताबिक अनीता के सिर और चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि हत्या से पहले दोनों के बीच हाथापाई व मारपीट भी हुई है। शाम को जब अनीता और सोनू कमरे से बाहर नहीं निकले तब होटल का एक कर्मचारी चेक करने कमरे में गया। वहां बाथरूम में अनीता का शव पड़ा मिला।

पति के विरोध करने के बाद होटल में मिलते थे दोनों
पुलिस के मुताबिक सोनू और अनिता दूर के रिश्तेदार थे। महिला के कमरे पर भी कई बार गया था। पति के विरोध करने पर सोनू महिला से बाहर होटल में मिलने लगा। दोनों कई बार होटल जा चुके थे। पुलिस जांच में पता चला कि महिला दो बार गर्भवती हो गई थी। शादी तय होने के बाद आरोपी सोनू ने महिला से मिलना-जुलना कम कर दिया।
 

बाथरूम में ले जाकर की हत्या
एसीपी अमित प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी सोनू महिला से दस साल छोटा है। होटल के बाथरूम में उसने महिला के सिर सहित शरीर के अन्य हिस्से पर वार किया। बाथरूम में खून के कुछ धब्बे मिले हैं। आरोपी ने खून को पानी से साफ कर सबूत मिटाने का भी प्रयास किया था। शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि अनीता सोनू की शादी का विरोध कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed