{"_id":"68f3ed3ac9d6faa93702e68f","slug":"mother-and-son-beaten-up-for-demanding-loan-amount-case-registered-na-news-c-139-1-mdr1001-107524-2025-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: उधार की रकम मांगने पर मां-बेटे को पीटा, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: उधार की रकम मांगने पर मां-बेटे को पीटा, केस दर्ज
विज्ञापन
मोदीनगर। गांव बेगामाबाद में उधार दी रकम वापस मांगने पर आरोपियों ने मां-बेटे की पिटाई कर दी। आरोपियों ने डंडा मारकर युवक का सिर फोड़ दिया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज की है।
गांव बेगमाबाद निवासी राकेश कुमार के अनुसार पड़ोसी ने उनके पुत्र याेगेश से कुछ दिन के लिए आठ हजार रुपये उधार लिए थे मगर आरोपियों ने दो साल बाद भी रकम नहीं लौटाई। बीती 12 अक्तूबर को राकेश ने जगपाल से रकम वापस मांगी तो जगपाल ने गाली गलौज कर दी। आरोप है कि बीती 13 अक्तूबर को जगपाल और उसके दोनों पुत्र अमित और आशीष जबरन राकेश के घर में घुस गए और योगेश की पिटाई करने लगे।
योगेश की मां रामेश्वरी ने देवी ने बीच बचाव किया तो आरोपियों ने उनकी भी पिटाई कर दी। गुस्साए आरोपियों ने डंडा मारकर योगेश का सिर फोड़ दिया।
एसीपी मोदीनगर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। संवाद