{"_id":"673f2727fece88af6c0ad250","slug":"more-than-40-thousand-visitors-reached-the-trade-fair-for-the-first-time-noida-news-c-340-1-del1011-69317-2024-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: पहली बार व्यापार मेले में पहुंचे 40 हजार से ज्यादा दर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: पहली बार व्यापार मेले में पहुंचे 40 हजार से ज्यादा दर्शक
विज्ञापन
मौसम में आए सुधार के साथ खिली धूप से प्रगति मैदान हुआ रोशन, वीकेंड पर भीड़ की उम्मीद
-- -- -- -- -
80 हजार से ज्यादा पहुंच सकते हैं शनिवार-रविवार को दर्शक
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मौसम में आए सुधार के साथ खिली धूप के कारण प्रगति मैदान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में पहली बार सबसे ज्यादा दर्शक पहुंचे। प्रदूषण के कारण अभी तक दर्शक यहां आने से बच रहे थे, लेकिन मौसम साफ होने से दर्शक भी बढ़ने लगे हैं। ऐसे में उम्मीद है कि इस वीकेंड काफी भीड़ हो सकती है।
भारतीय व्यापार संवर्धन संगठन (आईटीपीओ) के अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार को मेले में 40 हजार से ज्यादा दर्शक पहुंचे। स्टॉल लगाने वालों का कहना है कि दर्शकों की संख्या बढ़ने से उनका व्यापार भी बढ़ सकता है। पिछले साल मेले में 70 से 80 हजार दर्शक प्रतिदिन पहुंच रहे थे। दिल्ली में बढ़े प्रदूषण के कारण दर्शक कम आ रहे हैं। मेले के अभी छह दिन बचे हुए हैं। इसमें दो दिन वीकेंड के हैं। ऐसे में उम्मीद है कि मौसम साफ रहा तो शनिवार और रविवार को दर्शकों की संख्या 80 हजार को पार कर सकती है।
दर्शक सीख रहे हार्ट अटैक-ब्रेन स्ट्रोक से बचने के गुर
ठंड और प्रदूषण के कारण बढ़े हार्ट अटैक-ब्रेन स्ट्रोक के मामलों से बचाव के लिए मेले में दर्शकों को गुर सिखाए जा रहे हैं। मेले में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के पवेलियन में ग्रामीण स्वास्थ्य प्रशिक्षण केंद्र, नजफगढ़ के डॉक्टरों ने दर्शकों को सीपीआर की जानकारी दी। साथ ही, हार्ट अटैक को पहचाने का तरीका बताया। उन्होंने कहा कि यदि किसी में हार्ट अटैक के लक्षण दिखे तो तुरंत एंबुलेंस को फोन करना चाहिए। साथ ही, छाती के बीच में दोनों हाथों से पूरी ताकत के साथ 30 बार पंप करना चाहिए। इसके बाद मुंह से सांस देनी चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति की जान बच सकती है। ब्रेन स्ट्रोक आने पर बिना देर किए बड़े अस्पताल में पहुंचा देना चाहिए। चार घंटे में इलाज मिलने पर मरीज दिव्यांग होने से बच सकता है।
विज्ञापन
खेल-खेल में बच्चे सीख रहे टैक्स का महत्व
रंगीन चित्रकारी कर बच्चे टैक्स देने का महत्व सीख रहे हैं। मेले में आयकर विभाग ने बच्चों को लिए कोना तैयार किया है। यहां बच्चे पेंटिंग कर टैक्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं। साथ ही, अपनी कला से बता रहे हैं कि देश को कैसे मजबूत कर सकते हैं।