फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   More than 22 thousand candidates left the exam

Noida News: 22 हजार से ज्यादा अभ्यार्थियों ने छोड़ दी परीक्षा

Mon, 03 Jul 2023 01:14 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jul 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
More than 22 thousand candidates left the exam
22 हजार से ज्यादा अभ्यार्थियों ने छोड़ दी परीक्षा
विज्ञापन

- जिले में दो पालियों में हुई सहायक आयुक्त और अकाउंटेंट पद के लिए परीक्षा
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। जिले में रविवार को कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) में सहायक आयुक्त और अकाउंटेंट पद के लिए आयोजित परीक्षा 22 हजार से ज्यादा अभ्यार्थियों ने छोड़ दी। सिर्फ 14077 अभ्यार्थी परीक्षा देने पहुंचे। सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण व नकलविहीन ढंग से परीक्षा आयोजित की गई।
संघ लोग सेवा आयोग की ओर से आयोजित परीक्षा के लिए नोएडा व ग्रेटर नोएडा में 41 केंद्र बनाए गए थे। दो पालियों में परीक्षा हुई। प्रथम पाली के लिए 17,461 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिसमें से सिर्फ 6776 अभ्यर्थी ही परीक्षा देने पहुंचे। जबकि 10685 ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन

वहीं, दूसरी पाली के लिए 19247 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिसमें से 7301 ने परीक्षा दी और 11946 ने परीक्षा छोड़ दी। जिले में आयोजित पिछली परीक्षाओं में नकलची पकड़े जाने के बाद केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। अधिकारियों ने केंद्रों का निरीक्षण किया, ताकि कोई नकल न कर सके। प्रशासन का कहना है कि चेकिंग के दौरान कोई भी नकलची या सॉल्वर नहीं पकड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed