फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   More than 1.25 lakh applied to get shelter near the airport

Noida News: एयरपोर्ट के पास आशियाना पाने के लिए सवा लाख से अधिक ने किया आवेदन

Tue, 05 Sep 2023 01:42 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 05 Sep 2023 01:42 AM IST
विज्ञापन
More than 1.25 lakh applied to get shelter near the airport
एयरपोर्ट के पास आशियाना पाने के लिए सवा लाख से अधिक ने किया आवेदन
विज्ञापन

- 1184 प्लॉट के लिए 18 अक्तूबर को होगा ड्रॉ

माई सिटी रिपोर्टर



ग्रेटर नोएडा। एयरपोर्ट के पास आशियाने के लिए यमुना प्राधिकरण ने 1184 भूखंडों की योजना सोमवार के समाप्त हो गई। अब 18 अक्तूबर को इसका ड्राॅ निकाला जाएगा। इस योजना में 1,28,062 लोगों ने आवेदन किए हैं। योजना में 2,22,111 लोगों ने आवेदन के लिए पंजीकरण कराया था। जबकि 166457 फार्म खरीदे गए थे इनमें से 1,54,797 लोगों फार्म जमा किए हैं।



दरअसल, यमुना प्राधिकरण ने एयरपोर्ट के पास सेक्टर-16, 17 और सेक्टर-20 में 1184 आवासीय भूखंडों की योजना लांच की थी। इसका ड्राॅ 18 अक्तूबर को होगी। भूखंड 24,600 से 24800 रुपये प्रति वर्गमीटर की दर से आवंटित होंगे। साल-2009 में 21 हजार अवासीय भूखंडो की स्कीम लांच की गई थी और इसके बाद दूसरी बार इतने अधिक भूखंडो की योजना लांच की जा रही है और इस बार सबसे अधिक आवेदन भी आए हैं। इनमें एकमुश्त धनराशि जमा करने वाले आवेदकों को प्राथमिकता दी जाएगी। यीडा के ओएसडी शैलेंद्र भाटिया ने बताया कि 18 अक्तूबर को ड्रा होगा और उसमें एकमुश्त धनराशि जमा करने वाले आवेदकों को ही शामिल किया जाएगा। इस वजह से यह संख्या घट भी सकती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed