फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Montu Bhasin cheated the bike boat's main accused Sanjay Bhati

बाइक बोट के महाठग संजय भाटी को मोंटू भसीन ने ठगा

Wed, 16 Dec 2020 12:39 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Montu Bhasin cheated the bike boat's main accused Sanjay Bhati
पुलिस की गिरफ्त में सतेंद्र उर्फ मोंटू भसीन। - फोटो : Grnoida
बाइक बोट के महाठग संजय भाटी को मोंटू भसीन ने ठगा
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। देश के लाखों लोगों से अरबों रुपये की ठगी करने वाला और बाइक बोट फर्जीवाड़े का महाठग संजय भाटी भी ठगी का शिकार हुआ है। ग्रांड वेनिस मॉल के मालिक सतेंद्र उर्फ मोंटू भसीन ने आरोपी से 98 करोड़ रुपये की ठगी की। आरोपी संजय भाटी ने बाइक बोट फर्जीवाड़े के 124 करोड़ रुपये वेनिस मॉल में एक फ्लोर लेने की एवज में मोंटू को दिए थे। मोंटू ने न तो पूरे रुपये वापस किए और न ही जगह दी। मोंटू ने लगभग 26 करोड़ रुपये वापस किए थे। आर्थिक अपराध शाखा मेरठ (ईओडब्ल्यू) की टीम ने मोंटू भसीन से गहन पूछताछ कर अदालत में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया है।
ईओडब्ल्यू की टीम ने सोमवार रात ग्रांड वेनिस मॉल के मालिक सतेंद्र भसीन उर्फ मोंटू को गिरफ्तार किया था। इससे पहले ईडी की टीम ने मॉल पहुंचकर छानबीन की थी और उस क्षेत्र को सील कर दिया था, जिसे मोंटू ने संजय भाटी से 124 करोड़ रुपये लेकर अलॉट किया था। मोंटू ने अलॉटमेंट पंजीकृत नहीं कराया था। इसके चलते उसकी प्रमाणिकता नहीं है। मोंटू ने संजय भाटी के जेल जाने के बाद उसके रुपये देने से इनकार कर दिया था। मोंटू ने पहली बार किसी से धोखाधड़ी या ठगी नहीं की है। इससे पूर्व उसने मॉल के कई निवेशकों से ठगी की थी। मोंटू ने एक दुकान को एक से अधिक लोगों को बेच दिया। पीड़ितों ने उस पर केस दर्ज कराया था। इसके बाद मोंटू के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुआ था। उसी दौरान वह तत्कालीन एसएसपी वैभव कृष्ण से मिलने जनवरी 2019 में सूरजपुर स्थित पुलिस ऑफिस गया था, वैभव कृष्ण ने उसे तुरंत गिरफ्तार करा दिया था।
विज्ञापन

दो घंटे में 36 सवाल से मोंटू के पसीने छूटे
ईओडब्ल्यू की टीम ने मोंटू भसीन की गिरफ्तारी के बाद सोमवार रात दादरी कोतवाली में दो घंटे तक पूछताछ की। आरोपी ने शुरू में टीम को गुमराह करने का प्रयास किया, लेकिन जैसे ही टीम ने एक के बाद एक सवाल पूछने शुरू किए तो उसे पसीना आने लगा। आरोपी उनके सवालों के जवाब नहीं दे पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाजियाबाद के 36 पुलिसकर्मी ईओडब्ल्यू के साथ जुटे
बाइक बोट फर्जीवाड़े के आरोपियों की गिरफ्तारी, आरोपियों की गाड़ी आदि बरामदगी के लिए ईओडब्ल्यू टीम को गाजियाबाद के 36 पुलिसकर्मी मिले हैं। इनका नेतृत्व निरीक्षक बिजेंद्र भड़ाना कर रहे हैं। बाइक बोट फर्जीवाड़े में अभी बड़ी संख्या में गिरफ्तारी होना बाकी है। टीम पहले बड़े आरोपियों की गिरफ्तारी कर रही है।

संजय भाटी ने निवेशकों को दिया था हिस्सेदारी का झांसा
दादरी के कोट गांव स्थित बाइक बोट के मुख्य दफ्तर पर 19 माह से धरना दे रहे मुन्ना बालियान ने बताया कि संजय भाटी ने ग्रांड वेनिस मॉल में 8 जनवरी 2018 को एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया था। इसमें कुछ नामी हस्तियां भी शामिल हुई थीं। संजय भाटी ने निवेशकों को झांसा दिया था कि वेनिस मॉल में उनकी कंपनी की हिस्सेदारी है। वह जल्द ही यहां एक बड़ा बहुउद्देश्यीय स्टोर खोलने जा रहा है। यह भी कहा था कि भविष्य में वह अपने दफ्तर को भी यहीं शिफ्ट कर लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed