फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Monsoon rains have drenched the area, making the weather pleasant.

Noida News: मानसून की बारिश ने भिगोया, मौसम हुआ सुहाना

Sat, 04 Jul 2026 09:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 09:43 PM IST
विज्ञापन
Monsoon rains have drenched the area, making the weather pleasant.
मानसून की बारिश ने भिगोया, मौसम हुआ सुहाना
विज्ञापन

- तापमान भी कम हुआ, इस सप्ताह बादलों की गरज, चमक के साथ होगी तेज बारिश
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा/ग्रेटर नोएडा/यमुना सिटी। पिछले कुछ दिनों से जारी भीषण और उमस भरी गर्मी से शनिवार को राहत मिल गई। नोएडा, ग्रेनो और यमुना सिटी में आधे घंटे तक हुई तेज बारिश ने मौसम को सुहाना बना दिया। हांलाकि हालांकि ग्रेनो के कुछ हिस्सों में बारिश नहीं होने से लोग मायूस हुए। बारिश के चलते तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को नोएडा का तापमान गिरकर 37 डिग्री रहा था लेकिन शनिवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा आद्रता 75 प्रतिशत दर्ज की गई।
शनिवार सुबह आसमान में बादल छाए रहे, लेकिन उमस ने परेशान किया। दोपहर 1: 40 बजे के बाद करीब 30 मिनट तक तेज बारिश हुई। बारिश के बाद सेक्टर-18, सेक्टर-27, सेक्टर-76, सेक्टर-29, सेक्टर-50 समेत बाजारों में लोग पहुंचे और मौसम का लुत्फ उठाया। वहीं, ग्रेटर नोएडा सूरजपुर और इकोटेक-3 व उसके आसपास के क्षेत्र में बारिश हुई। बारिश से मुख्य सड़कों पर जलभराव हो गया। हल्दौनी में जलभराव से यातायात प्रभावित रहा। उधर सूरजपुर में भी वाहन चालकों को परेशानी हुई। वहीं इकोटेक तीन सेक्टर की कुछ सडकें जलमग्न रही। इससे उद्यमियों को परेशानी हुई। कंपनियों के बाहर पानी भरा होने के कारण कर्मचारी बाहर नहीं निकल सके। वहीं ग्रेटर नोएडा में परी चौक व आसपास के सेक्टरों में बारिश नहीं हुई। लोग बारिश का इंतजार करते रहे। यमुना सिटी के दनकौर, रबूपुरा, जेवर और बिलासपुर में भी जमकर बारिश हुई। उधर शहर का वायु प्रदूषण येलो जोन में बना हुआ है। शनिवार को नोएडा का एक्यूआई 119 और ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 173 रहा। इसमें ग्रेनो वेस्ट का एक्यूआई ऑरेंज जोन में तो ग्रेनो का येलो जोन में रहा है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, रविवार यानी आज छिटपुट बौछारें पड़ने और की संभावना है लेकिन रात के समय तेज बारिश हो सकती है। तापमान 37 डिग्री तक रहेगा। सोमवार को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ तेज बारिश होने की चेतावनी है। इसके बाद 7, 8, 9 और 10 जुलाई को बारिश की संभावना बनी हुई है। ऐसे में यह पूरा सप्ताह बारिश से भीगा रहेगा और गर्मी से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed