{"_id":"68d047210379db0810026d24","slug":"molesting-of-a-woman-who-had-gone-to-the-farm-case-registered-na-news-c-209-1-skn1001-138719-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: खेत गई महिला से छेड़खानी, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: खेत गई महिला से छेड़खानी, केस दर्ज
Mon, 22 Sep 2025 12:12 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Mon, 22 Sep 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
बेलहर। बेलहरकला थाना क्षेत्र के एक गांव में खेत देखने गई महिला के साथ छेड़खानी के आरोप में पुलिस ने केस दर्ज किया है। एसओ अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस को दी तहरीर में महिला ने बताया कि शुक्रवार की सुबह वह अपना खेत देख रही थी। उसी दौरान गांव का अरमान पीछे से आकर उनको पकड़ लिया और छेड़खानी करने लगा। जिसका विरोध करने पर गाली व लात मुक्का थप्पड़ से मारते हुए गला पकड़कर पटक दिया। जिससे खेत के कीचड़ में वह दबी रही। शोर मचाने के बाद छोड़ दिया और जाति सूचक शब्द का प्रयोग करके गाली देते हुए धमकी देने लगा। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- --
महिला को धमकी देने के आरोप में केस
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने महिला की शिकायत पर एक आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि शहर निवासी महिला विजयलक्ष्मी ने अपने शिकायत में बताया कि उनके घर पर काम करने वाली लड़की लव मैरिज की है। उसका अपने पति बालमुकुंद निवासी ओदवलिया थाना सहजनवा जनपद गोरखपुर से संबंध अच्छा नही है। जिसके वजह से उक्त आरोपी 20 सितंबर को दिन में 12 बजे सेक्स रैकेट चलाने वाली कहकर अपशब्द का प्रयोग करने लगा। लड़की के ससुराल वाले उनको फोनकर व सोशल मीडिया पर गाली व जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
शांतिभंग में दो आरोपियों का चालान
संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने अलग-अलग मामले में दो आरोपियों का शांतिभंग में चालान किया। थाना बेलहरकला व धर्मसिंहवा पुलिस ने एक-एक आरोपी को पकड़कर समस्त विधिक कार्रवाई पूरी करके संबंधित मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया। जहां से दोनों आरोपी को जमानत पर रिहाकर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --