{"_id":"66e5c031492c757a6306c597","slug":"molesting-of-9th-class-student-in-gurukul-manager-arrested-noida-news-c-1-gnd1002-2106702-2024-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: नौवीं की छात्रा से गुरुकुल में छेड़खानी, मैनेजर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: नौवीं की छात्रा से गुरुकुल में छेड़खानी, मैनेजर गिरफ्तार
विज्ञापन
गुस्साए परिजनों ने थाने में जाकर विरोध जताया तो हुई गिरफ्तारी
सोमवार को स्कूल प्रबंधन व छात्रों से पुलिस करेगी पूछताछ
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा।
सेक्टर-113 थाना क्षेत्र स्थित गुरुकुल में पढ़ रही कक्षा नौ की छात्रा (15) से मैनेजर ने छेड़खानी कर दी। इसके बाद गुस्साए परिजनों ने शनिवार को थाने में आकर विरोध जताया। साथ ही, आरोपी पर केस दर्ज कर गिरफ्तार करने की मांग की। देर रात मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपी मैनेजर नरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बच्चों को पढ़ाता भी है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
पुलिस के अनुसार, पिता का आरोप है कि बेटी सोरखा स्थित गुरुकुल में पढ़ाई कर रही है। आरोपी ने बेटी से तीन से चार बार आपत्तिजनक और अश्लील हरकत की। किशोरी ने जब विरोध किया तो गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई। कई बार विरोध करने के बाद भी जब आरोपी की हरकतों में सुधार नहीं हुआ तो बेटी ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। छात्रा मूलरूप से दूसरे जिले की निवासी है। घटना की जानकारी होने के बाद किशोरी के परिजनों ने थाने में पहुंचकर विरोध जताया। इसके बाद एडिशनल डीसीपी मनीष कुमार मिश्र और एसीपी टि्वकल जैन थाने पर पहुंच गईं। आरोपी शिक्षक की गिरफ्तारी का आश्वासन मिलने के बाद परिजन लौट गए। पुलिस इस मामले में स्कूल प्रबंधन और अन्य छात्रों से सोमवार को पूछताछ करेगी। किशोरी ने घटना की जानकारी चिकित्सक को भी दी थी।