फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Mohit on remand Police investigated three and a half hours in the flat

मोहित को रिमांड पर लेकर पुलिस ने साढ़े तीन घंटे फ्लैट में की जांच

Wed, 20 Jan 2021 11:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Mohit on remand Police investigated three and a half hours in the flat
मोहित को रिमांड पर लेकर पुलिस ने साढ़े तीन घंटे फ्लैट में की जांच
विज्ञापन

नोएडा। देशभर के हजारों लोगों से ड्राई फ्रूट्स के नाम पर ठगी करने वाले मास्टरमाइंड मोहित गोयल को पुलिस ने बुधवार सुबह रिमांड लेकर सीधे सेक्टर-50 स्थित मेघदूतम अपार्टमेंट के फ्लैट पहुंची। यहां करीब साढ़े तीन घंटे तक पुलिस ने जांच-पड़ताल की। पुलिस को फ्लैट से दुबई ड्राई फ्रूटस से लेकर अन्य कई फर्जी कंपनियों के कागजात मिले हैं। इन कागजातों में कई महत्वपूर्ण जानकारियां हैं। पुलिस का कहना है कि इससे जांच में काफी मदद मिलेगी।
कोर्ट ने मंगलवार को मोहित की तीन दिन की रिमांड मंजूर की थी। इसके बाद पुलिस की टीम ने बुधवार सुबह 10 बजे मोहित को जेल से अपनी हिरासत में लेकर फ्लैट पर पहुंची। फ्लैट के अंदर तलाशी में कई डायरियां, फर्जी आईडी व कागजात मिले। इन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया। मामले में मोहित से पूछताछ करने के लिए बृहस्पतिवार को जयपुर पुलिस की टीम नोएडा आएगी। मोहित के खिलाफ जयपुर में भी कई मामले दर्ज हैं। बताया जा रहा है कि अन्य शहरों की पुलिस भी जल्द नोएडा आ सकती है। बीते सोमवार को पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए मास्टरमाइंड मोहित गोयल व एमडी ओमप्रकाश जांगीड़ को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

मोहित ने थाने में गुजारी रात
मास्टरमाइंड मोहित को बुधवार की रात सेक्टर-58 कोतवाली में गुजारनी पड़ी। इससे पहले एसआईटी व अन्य पुलिस अधिकारियों में बारी-बारी से मोहित से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान पुलिस के सवालों में मोहित उलझता गया। कई बार वह अपनी ही बातों में फंसता रहा। बृहस्पतिवार को पुलिस मोहित को मेरठ व अन्य स्थानों पर ले जा सकती है। वहां मोहित द्वारा बनाई गई चल-अचल संपत्ति के बारे में जानकारी इकट्ठा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुमित यादव का फ्लैट बंद मिला
मेघदूतम अपार्टमेंट में मोहित के फ्लैट में तलाशी लेने के बाद पुलिस उसे लेकर फरार आरोपी सुमित यादव के फ्लैट पर पहुंची। सुमित नोएडा की ही एक सोसाइटी में रहता है। मोहित के साथ पुलिस वहां पहुंची तो फ्लैट पर ताला लगा था। इसके बाद पुलिस मोहित को लेकर लौट गई। मामले में फरार सुमित यादव मोहित का सहयोगी है। नकद, लीगल व बाउंसर आदि का काम वही देखता था।

मोहित को रिमांड पर लेकर उसके फ्लैट की जांच की गई। तलाशी में कई डायरियां, कागजात मिले हैं। इनमें दुबई ड्राई फ्रूट्स से लेकर कई अन्य फर्जी कंपनियों की डीलिंग की जानकारी मिली है।
- रणविजय सिंह, एडीसीपी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed