फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Mohini shines in the senior category, Awan again becomes the champion in the junior category

अमर उजाला शतरंज प्रतियोगिता: सीनियर में मोहिनी तो जूनियर में अवान बने चैंपियन; ग्रैंड मास्टर ने दिए पुरस्कार

Sun, 08 Feb 2026 07:31 PM IST
नोएडा ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर
माई सिटी रिपोर्टर Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Sun, 08 Feb 2026 07:31 PM IST
सार

नोएडा में अमर उजाला और उत्तर प्रदेश शतरंज खेल एसोसिएशन की दो दिवसीय प्रतियोगिता के ग्रैंड फिनाले में सीनियर वर्ग में मोहिनी पंडित और जूनियर वर्ग में अवान तिवारी चैंपियन बने। प्रतियोगिता में 64 स्कूलों के करीब 4000 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

विज्ञापन
Mohini shines in the senior category, Awan again becomes the champion in the junior category
दो दिवसीय ग्रैंड फिनाले का समापन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नोएडा में अमर उजाला और उत्तर प्रदेश शतरंज खेल एसोसिएशन की ओर से आयोजित दो दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता के ग्रैंड फिनाले के आखिरी दिन खिताबी मुकाबले हुए। सीनियर वर्ग (12 वर्ष से अधिक) में महामाया बालिका इंटर कॉलेज, नोएडा की मोहिनी पंडित चैंपियन बनीं। वहीं जूनियर वर्ग (12 वर्ष से कम) में जेपी पब्लिक स्कूल ग्रेटर नोएडा के अवान तिवारी लगातार दूसरी बार खिताब जीतने में सफल रहे।

विज्ञापन


विजेताओं समेत सभी प्रतिभागियों को ग्रैंडमास्टर श्रीराम झा, यूपी चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन के संयुक्त सचिव अतुल निगम और गौतमबुद्ध नगर चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन की उपाध्यक्ष नीरज सिंह ने पुरस्कार और मेडल प्रदान किए। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन


रविवार को सेक्टर-59 स्थित अमर उजाला परिसर में आयोजित ग्रैंड फिनाले के दौरान खिलाड़ियों से भरे सभागार को देखकर ग्रैंडमास्टर श्रीराम झा भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि इतने सारे बच्चों को देखकर लगता है कि इनमें से कोई विश्व का सबसे युवा ग्रैंडमास्टर बन सकता है। उन्होंने बताया कि दक्षिण भारत से अधिक ग्रैंडमास्टर निकले हैं। अकेले चेन्नई से ही 25 ग्रैंडमास्टर हैं। जबकि देश के सबसे बड़े प्रदेश उत्तर प्रदेश से अब तक एक भी ग्रैंडमास्टर नहीं है। यहां से केवल दो अंतरराष्ट्रीय खिताबधारी हैं। उन्होंने कहा कि अमर उजाला शतरंज प्रतियोगिता में 64 स्कूलों के करीब 4000 बच्चे शामिल हुए। यदि वर्ष में ऐसी दो-तीन प्रतियोगिताएं हों तो सबसे अधिक ग्रैंडमास्टर यहीं से निकल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीनियर वर्ग में मोहिनी ने हासिल किए सात अंक
सीनियर वर्ग में महामाया बालिका इंटर कॉलेज, नोएडा की मोहिनी पंडित ने 7 अंक लेकर पहला स्थान हासिल किया। दिल्ली पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा की हिया गुप्ता 6.5 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। इंडस वैली स्कूल, नोएडा के आदि सिंह 6 अंक लेकर तीसरे स्थान पर रहे। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नोएडा के सिद्धांत समीर 6 अंक के साथ चौथे स्थान पर और इंडस वैली स्कूल, नोएडा के जयांश 6 अंक के साथ पांचवें स्थान पर रहे।

दोबारा चैंपियन बने अवान ने हासिल किए 6.5 अंक
जूनियर वर्ग में जेपी पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा के अवान तिवारी ने 6.5 अंक लेकर चैंपियनशिप जीती। अवान वर्ष 2023 में हुए पहले संस्करण में भी जूनियर वर्ग के विजेता रहे थे। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क, ग्रेटर नोएडा के प्रणीत राजपूत ने 6 अंक लेकर दूसरा स्थान हासिल किया। कार्ल हूबर स्कूल, नोएडा के विशेष ने 6 अंक लेकर तीसरा स्थान पाया। इंडस वैली स्कूल, नोएडा के अयांश चौरसिया 6 अंक के साथ चौथे स्थान पर और दिल्ली पब्लिक स्कूल, नोएडा के अवयुक्त जैन 6 अंक के साथ पांचवें स्थान पर रहे।


ग्रैंडमास्टर संग सेल्फी को लिए लगी कतार
पुरस्कार समारोह के बाद खिलाड़ियों ने ग्रैंडमास्टर श्रीराम झा के साथ सेल्फी ली और ऑटोग्राफ लेने के लिए लाइन लगाई। बच्चे अमर उजाला शतरंज चैंपियनशिप के बोर्ड के पास अभिभावकों संग तस्वीरें खिंचवाते रहे।

सीनियर वर्ग में विजेता और पुरस्कार

  1. मोहिनी पंडित, 7 अंक, महामाया बालिका इंटर कॉलेज, नोएडा, 21 हजार रुपये
  2. हिया गुप्ता, 6.5 अंक, दिल्ली पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा, 11 हजार रुपये
  3. आदि सिंह, 6 अंक, इंडस वैली स्कूल नोएडा, 5100 रुपये
  4. सिद्धांत समीर, 6 अंक, दिल्ली पब्लिक स्कूल नोएडा, 3100 रुपये
  5. जयांश, 6 अंक, इंडस वैली स्कूल नोएडा, 2100 रुपये

जूनियर वर्ग में

  1. अवान तिवारी, 6.5 अंक, जेपी पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा, 21 हजार रुपये
  2. प्रणीत राजपूत, 6 अंक, दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क, 11 हजार रुपये
  3. विशेष, 6 अंक, कार्ल हूबर स्कूल नोएडा, 5100 रुपये
  4. अयांश चौरसिया, 6 अंक, इंडस वैली स्कूल नोएडा, 3100 रुपये
  5. अवयुक्त जैन, 6 अंक, दिल्ली पब्लिक स्कूल नोएडा, 2100 नोएडा रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed