फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Modern cremation ground to be built in Kanigarhi; villagers to benefit

Noida News: कानीगढ़ी में बनेगा आधुनिक श्मशान घाट, ग्रामीणों को होगा लाभ

Thu, 01 Oct 2026 07:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 07:08 PM IST
विज्ञापन
Modern cremation ground to be built in Kanigarhi; villagers to benefit
फोटो.....
विज्ञापन

- करीब 24 लाख रुपये होंगे खर्च, बनेगा शांति हॉल, स्टोर रूम, पार्क और तीन चिता स्थल
- परिसर में पौधारोपण के साथ होगी लकड़ी की भी व्यवस्था
फिरदौस आलम
यमुना सिटी। जेवर के कानीगढ़ी गांव के लोगों को अब अंतिम संस्कार के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। ग्रामीणों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गांव में आधुनिक श्मशान घाट का निर्माण कराया जा रहा है। इससे गांव में रहने वाले करीब छह हजार लोगों को सुविधा मिलेगी। इस विकास कार्य पर करीब 24 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। योजना के तहत श्मशान घाट परिसर में स्टोर रूम, ऑफिस और परिजनों के बैठने के लिए शांति हॉल बनाया जाएगा। इसके अलावा, एक साथ तीन अंतिम संस्कार की व्यवस्था के लिए तीन अलग-अलग चिता स्थलों का निर्माण कराया जाएगा।

पानी की समस्या दूर करने के लिए परिसर में नल, समरसेबल पंप और पानी की टंकी स्थापित की जाएगी। स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए शौचालय का निर्माण भी कराया जाएगा। श्मशान घाट के वातावरण को शांत और हरा-भरा रखने के लिए परिसर में पार्क विकसित किया जाएगा और बड़े पैमाने पर पेड़-पौधे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

वहीं, निर्माण कार्य पूरा होने के बाद श्मशान घाट परिसर में सूखी लकड़ी की नियमित व्यवस्था भी की जाएगी, ताकि दुख की घड़ी में परिजनों को लकड़ी के लिए इधर-उधर न भटकना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

यमुना किनारे और खेतों में करते हैं दाह संस्कार
ग्रामीणों ने बताया कि गांव में श्मशान घाट नहीं होने के कारण वे यमुना किनारे या अपने निजी खेतों में दाह संस्कार करते हैं। इससे उन्हें काफी दूर जाना पड़ता है और दुख की घड़ी में भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
बारिश के दौरान बढ़ जाती है परेशानी
ग्रामीणों ने बताया कि बारिश के दौरान दाह संस्कार में काफी दिक्कत होती है। लकड़ियां गीली हो जाने से अंतिम संस्कार में परेशानी होती है। कई बार ग्रामीणों को तिरपाल लगाकर अपने परिजनों का अंतिम संस्कार करना पड़ता है।
-------------
कानीगढ़ी गांव में श्मशान घाट का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। गांव में श्मशान घाट न होने के कारण ग्रामीणों को परेशानी होती थी। अब उन्हें इस समस्या से निजात मिलेगी। -जितेंद्र कुमार सिंह, सहायक विकास अधिकारी, पंचायत, जेवर

ग्रामीण कई वर्षों से गांव में श्मशान घाट बनाने की मांग कर रहे थे। इसी को ध्यान में रखकर अब गांव में श्मशान घाट का निर्माण कराया जा रहा है। पहले बारिश के दौरान ग्रामीणों को काफी परेशानी उठानी पड़ती थी। -सतवीर, ग्राम प्रधान, कानीगढ़ी, जेवर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed