Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   MLC candidates were welcomed at the SP office

Noida News: सपा कार्यालय पर एमएलसी प्रत्याशियों का हुआ स्वागत

Thu, 16 Oct 2025 09:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 09:32 PM IST
विज्ञापन
MLC candidates were welcomed at the SP office
ग्रेटर नोएडा। समाजवादी पार्टी (सपा) के जिला कार्यालय पर विधान परिषद सदस्य (स्नातक व शिक्षक) चुनाव में खड़े मेरठ खंड के प्रत्याशियों का स्वागत हुआ। बृहस्पतिवार को पदाधिकारियों ने विधान परिषद सदस्य स्नातक के प्रत्याशी प्रमेंद्र भाटी और शिक्षक के प्रत्याशी डॉ. नितिन तोमर का फूल-माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया और चुनाव को लेकर बैठक की। जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने बताया कि चुनाव के लिए अधिक से अधिक संख्या में पार्टी के समर्थकों के वोट बनवाने पर चर्चा की गई। मतदाताओं की वोट बनवाने में पूरी मदद की जाएगी। प्रत्याशी डॉ. नितिन तोमर ने कहा कि एक शिक्षक का देश के भविष्य निर्माण में बड़ा योगदान होता है। बैठक में पूर्व लोकसभा प्रत्याशी डॉ. महेंद्र नागर, पूर्व जिलाध्यक्ष वीर सिंह यादव, राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भाटी, रामशरण नागर, कृष्ण चौहान, मेहंदी हसन, सुनीता यादव आदि कार्यकर्ता मौजूद रहें। ब्यूरो
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed