फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   'Mission Hariyali' to be launched in government schools; students to be entrusted with the responsibility of saplings.

Noida News: सरकारी विद्यालयों में चलेगा मिशन हरियाली, छात्रों को सौंपी जाएगी पौधों की जिम्मेदारी

Mon, 27 Jul 2026 08:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 08:11 PM IST
विज्ञापन
'Mission Hariyali' to be launched in government schools; students to be entrusted with the responsibility of saplings.
यमुना सिटी। बेसिक शिक्षा विभाग के सरकारी विद्यालयों में अब मिशन हरियाली अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत शिक्षक विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करेंगे और उन्हें पौधरोपण के लिए प्रेरित करेंगे। साथ ही लगाए गए पौधों का रिकॉर्ड विभाग को उपलब्ध कराया जाएगा। शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि बचपन से ही बच्चों में प्रकृति के प्रति लगाव विकसित होगा तो वे भविष्य में भी पर्यावरण संरक्षण में योगदान देंगे। अभियान के तहत प्रत्येक विद्यार्थी को पौध लगाने और उसकी देखभाल की जिम्मेदारी दी जाएगी। ब्लॉक स्तर पर अभियान की निगरानी की जाएगी। शिक्षक पौधरोपण से संबंधित जानकारी यू-डायस पोर्टल के माध्यम से विभाग को भेजेंगे, जिससे इसका रिकॉर्ड शासन और उच्च अधिकारियों के पास भी उपलब्ध रहेगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed