{"_id":"624b56b57041bb27cc2838f4","slug":"missing-student-s-body-found-in-greno-west-from-delhi-grnoida-news-noi64102307","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेनो वेस्ट में मिला दिल्ली से लापता छात्र का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेनो वेस्ट में मिला दिल्ली से लापता छात्र का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली के सरिता विहार से शुक्रवार को संदिग्ध हालात में लापता12 वीं के छात्र ऋतिक का शव ग्रेनो वेस्ट स्थित राइज सिटी चौकी के पास मिला है। छात्र परिजनों से नाराज होकर घर से निकला था। परिजनों ने सरिता विहार थाने में इसकी शिकायत दी थी। छात्र का शव लहूलुहान हालत में मिला है, इससे उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि प्राथमिक जांच के बाद पुलिस सड़क हादसे में मौत की बात कह रही हैं। हालांकि छात्र के ग्रेनो वेस्ट पहुंचने का कारण नहीं पता चल पाया है।
बिसरख कोतवाली प्रभारी उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि दिल्ली के सरिता विहार से संजीव राजपूत का पुत्र 12 वीं कक्षा का छात्र ऋतिक लापता था। पुलिस का कहना है कि छात्र को उसकी मां ने किसी बात पर डांटा था। शुक्रवार को वह ट्यूशन के लिए निकला तो फिर नहीं लौटा। इसके अगले दिन शनिवार सुबह छात्र का शव लहूलुहान हालत में ग्रेनो वेस्ट में सड़क पर मिला। पुलिस का कहना है कि छात्र की पहचान कर पोस्टमार्टम कराया और शव परिजन को सौंप दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और प्राथमिक जांच से छात्र के सड़क हादसे का शिकार होने की आशंका है। छात्र के लापता होने के संबंध में सरिता विहार थाने में केस दर्ज है। वहां की पुलिस भी जांच पड़ताल के लिए पहुंची थी।
नोएडा में मिली मोबाइल की अंतिम लोकेशन
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस की जांच के बाद पता चला है कि छात्र के पास मोबाइल था लेकिन शव के आसपास से मोबाइल बरामद नहीं हुआ है। मोबाइल अंतिम लोकेशन नोएडा क्षेत्र में मिली है। पुलिस इसके चलते गहनता से जांच कर रही है। वहीं, यह भी पता चला है कि ट्यूशन जाने के बाद छात्र ने अपनी मां को कॉल कर कहा था कि आप डांटती हो, इसलिए वापस नहीं आऊंगा।
विज्ञापन
ढाई माह बाद भी लापता का सुराग नहीं
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कस्बे में किराये पर रहकर मजदूरी करने वाले 56 साल के केदारी उर्फ केदारनाथ 11 जनवरी से लापता हैं। केदारनाथ मूलरूप से एटा के रहने वाले हैं। वह परिजन को बिना बताये घर से चले गए थे। परिजन अनहोनी की आशंका के चलते परेशान हैं। इस मामले में सूरजपुर कोतवाली पुलिस को शिकायत दी गई है। पुलिस ने मामले में गुमशुदगी दर्ज की है लेकिन अब तक केदारी का सुराग नहीं लगा है। ब्यूरो