फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Missing girl put video on social media, said - I have become a Sadhvi

लापता युवती ने सोशल मीडिया पर डाला वीडियो, कहा-साध्वी बन गई हूं

Fri, 26 Nov 2021 01:03 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Missing girl put video on social media, said - I have become a Sadhvi
नोएडा। 31 अक्तूबर को घर से लापता हुई एक युवती ने सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड कर बताया कि वह अब साध्वी बन गई है। भगवा वस्त्र पहनकर युवती ने वीडियो में कहा कि उसने अपनी मर्जी से घर छोड़ा है, उसे माता-पिता से खतरा है।
विज्ञापन

कोतवाली सेक्टर-39 क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने पुलिस से शिकायत की थी कि 31 अक्तूबर से उसकी 30 वर्षीय बहन प्रियंका लापता है। इस मामले में पुलिस जांच कर रही थी। बृहस्पतिवार को लापता प्रियंका ने ट्विटर पर एक वीडियो अपलोड किया। इसमें उसने कहा कि मेरा नाम प्रियंका साध्वी है। इससे पहले मैं प्रियंका कुमारी थी। उसने अपनी मर्जी से घर छोड़ा है। उसके घरवालों ने न तो उसे पढ़ने दिया और न ही नौकरी करने दी और न ही उसकी शादी कर सके।
विज्ञापन

युवती ने वीडियो में कहा कि जब-जब उसने नौकरी की बात कही उसकी मां ने उसे चुप करा दिया। उसने घर, परिवार और रिश्तेदारों का त्याग कर दिया है। अब उसके आगे पीछे कोई नहीं है, अब वह भगवान की भक्ति में डूब गई है। युवती का आरोप है कि पुलिस के माध्यम से घरवाले उसके दोस्तों और रिश्तेदारों को परेशान कर रहे हैं। युवती ने कहा कि उसके घर वाले मांस और मदिरा का सेवन करते हैं और जानवर जैसा व्यवहार करते हैं। उसने मां व भाई पर मारपीट करने का भी आरोप लगाया। एडीसीपी रणविजय सिंह का कहना है कि पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed