{"_id":"5d7800278ebc3e016f0b1a01","slug":"mirchi-gang-stolen-cab-from-bisrakh-than-shoot-bjp-leader-grnoida-news-noi460508743","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिर्ची गैंग ने बिसरख से कैब लूटकर की थी बीजेपी नेता की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्ची गैंग ने बिसरख से कैब लूटकर की थी बीजेपी नेता की हत्या
विज्ञापन
धौलाना में भाजपा नेताओं की हत्या के मामले का खुलासा करते पुलिस अधिकारी और गिरफ्तार आरोपी।
- फोटो : Ghaziabad
मिर्ची गैंग ने बिसरख से कैब लूटकर की थी बीजेपी नेता की हत्या
ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली क्षेत्र से रविवार रात लूटी गई कार का प्रयोग धौलाना के सपनावत में हुई भाजपा नेता राकेश शर्मा की हत्या में किया गया था। यह जानकारी एसएसपी वैभव कृष्ण ने दी है। बताया गया कि आरोपियों ने धौलाना के शाहपुर फागोता स्थित एक खेत में कार में लगा जीपीएस सिस्टम निकालकर फेंक दिया था। जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। अब हापुड़ व गौतमबुद्ध नगर पुलिस कार बरामद करने के प्रयास में जुटी है। वहीं, वारदात में शामिल मिर्ची गैंग के सरगना और 50 हजार के इनामी बदमाश आसू उर्फ प्रवीण समेत दो आरोपी गौड़ सिटी के पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुए हैं। हापुड़ पुलिस ने कुछ आरोपियों को पकड़कर मामले का खुलासा भी किया है।
दनकौर के समसपुर निवासी अनुज नागर कैब चालक है। बकौल, पुलिस रविवार रात अनुज बिसरख कोतवाली क्षेत्र में था। इसी दौरान किसी ने गौड़ सिटी-2 के गेट से परी चौक के लिए ऑनलाइन कैब बुक कराई। बुकिंग मिलने पर अनुज गौड़ सिटी-2 के गेट पर पहुंचा तो दो युवक कैब में सवार हो गए। आरोप है कि कुछ दूर चलने पर आरोपियों ने ऑनलाइन बुकिंग कैंसिल कर दी और पिस्टल निकालकर जबरन एवीजे हाइट्स सोसायटी के मार्केट ले गए। यहां एक बदमाश लगभग दस मिनट के लिए नीचे उतरा और फिर कार में सवार हो गया। आरोपियों ने चालक से साढ़े नौ हजार रुपये भी लूट लिए और विप्रो गोलचक्कर पर उसे उतार कैब लूटकर फरार हो गए। कैब में जीपीएस लगा हुआ था। सूचना मिलते ही पुलिस बदमाशों की तलाश में लोकेशन ट्रेस करती हुई धौलाना के शाहपुर फागौता स्थित एक खेत तक पहुंची। जहां पुलिस ने कार में लगा जीपीएस बरामद कर लिया, लेकिन कार नहीं मिली। बताया गया कि बदमाश बीजेपी नेता की हत्या कर इसी कार से फरार हो गए। कोतवाली प्रभारी मनोज पाठक ने बताया कि मिर्ची गैंग के सरगना और 50 हजार का इनामी आसू समेत दो आरोपी सीसीटीवी में कैद हुए हैं, उनकी तलाश की जा रही है।
बिसरख क्षेत्र से लूटी गई कैब से हापुड़ के धौलाना क्षेत्र में हत्या किए जाने की जानकारी मिली है। कार बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है। जिस आइसक्रीम विक्रेता के मोबाइल से कैब बुक कराई गई, उससे भी पूछताछ की गई है।
विज्ञापन
- वैभव कृष्ण, एसएसपी, गौतमबुद्ध नगर