फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Miranda House to digitally honour women of the Constituent Assembly

Noida News: मिरांडा हाउस संविधान सभा की महिलाओं को देगा डिजिटल सम्मान

Tue, 25 Nov 2025 10:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 25 Nov 2025 10:05 PM IST
विज्ञापन
Miranda House to digitally honour women of the Constituent Assembly
म्यूजियम कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय का नामी मिरांडा हाउस कॉलेज संविधान सभा की महिलाओं को डिजिटल म्यूजियम में स्थान देने जा रहा है। यह ऐसी महिलाएं हैं जिन्होंने भारत के संविधान निर्माण में अहम भूमिका निभाई है। दरअसल 26 नवंबर संविधान दिवस पर कॉलेज डिजिटल और इंटरैक्टिव म्यूजियम लांच करने जा रहा है। यह म्यूजियम कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। डीयू की साउथ कैंपस निदेशक प्रो रजनी अब्बी इसको लांच करेंगी।



इस म्यूजियम में उनके भाषण, ऑडियो-वीडियो रिकॉर्ड, दुर्लभ दस्तावेज़, किताबें और अन्य सामग्री शामिल हैं, जो इन महिलाओं के जीवन और योगदान को सरल और रोचक तरीके से प्रस्तुत करती हैं। यह म्यूजियम इन महिलाओं की आवाज और योगदान को संरक्षित करता है। साथ ही उन्हें भारत के संवैधानिक इतिहास में उनका उचित स्थान दिलाने में मदद करता है। कॉलेज की इस पहल से छात्रों, शोधकर्ताओं और आम जनता को लाभ मिलेगा। यह एक ऐसा मूल्यवान संसाधन होगा, जिससे वे स्वतंत्र भारत के संविधान निर्माण में इन महिलाओं की भूमिकाओं को समझ सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed