फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Minors stabbed a young man for protesting against robbing a mobile, death

Noida News: मोबाइल लूटने के विरोध पर नाबालिगों ने युवक को चाकू से गोदा, मौत

Sun, 22 Jan 2023 09:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jan 2023 09:01 PM IST
विज्ञापन
Minors stabbed a young man for protesting against robbing a mobile, death
भाटी माइंस में युवक को 15 से ज्यादा चाकू मारे, आरोपी पकड़े
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के भाटी माइंस में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मोबाइल लूटने का विरोध करने पर 15 साल के दो नाबालिगों ने एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। आरोपियों ने पहले युवक का गला रेता और फिर चाकू से 15 से ज्यादा वार कर दिए।

दक्षिण जिला डीसीपी चंदन चौधरी के अनुसार, कालू राम चौक, संजय कॉलोनी निवासी हर्ष (18) की हत्या के आरोप में मामला दर्ज कर दोनों नाबालिगों को रविवार को हिरासत में लेकर वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया गया है। शनिवार दोपहर करीब 2:23 बजे राधाकृष्ण मंदिर के पास, टेलीफोन मोहल्ले में हर्ष का शव पड़े होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के एम्स में भेजा है। हर्ष के गले, पीठ, हाथ व अन्य जगहों पर चाकू के घाव के निशान हैं। हत्या का मामला दर्जकर मैदान गढ़ी थाने की पुलिस टीम ने जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है। इसमें युवक के साथ आखिरी बार दो नाबालिग दिखाई दिए। इसके बाद पुलिस ने मैदानगढ़ी निवासी दो नाबालिगों को पकड़ा तो उन्होंने हत्या की बात स्वीकार कर ली। आरोपियों की निशानदेही हर्ष का मोबाइल, सिम कार्ड व आरोपियों के खून से सने कपड़े बरामद किए गए हैं। आरोपियों ने बताया कि हर्ष ताश खेल रहा था। जब वे उसका मोबाइल लूटने लग तो हर्ष के साथी फरार हो गए। हर्ष ने लूट का विरोध किया तो उन्होंने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article