फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Minor and girl raped in Dadri, accused arrested

दादरी में नाबालिग और युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Sun, 25 Jul 2021 01:24 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Minor and girl raped in Dadri, accused arrested
ग्रेटर नोएडा। दादरी कोतवाली क्षेत्र में नाबालिग और युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मजदूरी करने आई युवती से ठेकेदार और 8 साल की नाबालिग से सौतले पिता ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने दोनों मामलों में शिकायत दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, पीड़िताओं को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज जांच शुरू की है।
विज्ञापन

केस - एक
पुलिस के अनुसार, बिहार के जनपद सहरसा निवासी सनोज उर्फ सरोज यादव दादरी की दौलतराम कॉलोनी में रहता है। वह मकान बनाने का ठेका लेता है। सनोज एक मकान का निर्माण करा रहा है। इसी मकान में युवती मजदूरी करने आ रही थी। आरोपी ने मंगलवार को युवती को अकेला पाकर जान से मारने की धमकी देते हुए दुष्कर्म किया। पीड़िता ने परिजन व पुलिस को सूचना देकर आरोपी पर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

केस - दो
पुलिस के अनुसार, दादरी के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला मूल रूप से बुलंदशहर की निवासी है। 15 साल पहले पति की मौत के बाद दादरी के रहने वाले व्यक्ति से महिला ने दूसरी शादी की थी। महिला के पास पहले पति की एक बेटी और दूसरे पति से दो बच्चे हैं। महिला एक कंपनी में नौकरी करती है। आरोप है कि सौतेले पिता ने 8 साल की बेटी से दुष्कर्म किया। वहीं, शिकायत करने पर छोटे भाई और मां को जान से मारने की धमकी देकर डराकर रखता था। पीड़ित ने हिम्मत जुटाकर मां की मदद से आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बुलंदशहर निवासी सूरज को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
दुष्कर्म की झूठी सूचना पर दौड़ी पुलिस
जारचा (संवाद)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग लड़की ने पिता पर दुष्कर्म का झूठा आरोप लगाकर डायल 112 पर सूचना दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच के लिए दौड़ पड़ी। घंटों परेशान रहने के बाद में ग्राम प्रधान व परिजनों से बातचीत करने पर सूचना झूठी पाई गई। पुलिस के अनुसार, बीती शाम नाबालिग ने सूचना दी थी। इसके बाद जारचा एनटीपीसी सैंथली आदि चौकियों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। आला अधिकारी भी सक्रिय हो गए। पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता का पिता लंबे समय से मानसिक रूप से बीमार है। परिवार आर्थिक तंगी से गुजर रहा था। पिता का इलाज हो सके इसलिए लड़की ने झूठी सूचना दी थी। जिससे जिला प्रशासन तक उसकी समय पहुंच सके। मौके पर पहुंची पुलिस और ग्राम प्रधान ने लड़की के पिता को अच्छे अस्पताल में इलाज कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed