फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Mid entry will start from September 7 for admission to postgraduate

Noida News: स्नातकोत्तर में दाखिले के लिए सात सितंबर से शुरू होगी मिड एंट्री

Tue, 29 Aug 2023 06:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 29 Aug 2023 06:53 PM IST
विज्ञापन
Mid entry will start from September 7 for admission to postgraduate
-डीयू प्रशासन ने पीजी दाखिले का संशोधित शेड्यूल जारी किया
विज्ञापन


-तीसरी सीट आवंटन सूची 11 सितंबर को जारी की जाएगी
-पूर्व निर्धारित शेड्यूल के अनुसार चार सितंबर को जारी होनी थी

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्व विद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2023-24 में स्नातकोत्तर (पीजी) कोर्सेज में दाखिले के दो राउंड की प्रक्रिया संपन्न हो गई है। अब डीयू ने पीजी दाखिले के लिए नया संशोधित शेड्यूल जारी किया है। संशोधित शेड्यूल के अनुसार छात्रों को मिड एंट्री करने का विकल्प सात सितंबर से मिलेगा। पूर्व में जारी शेड्यूल के अनुसार छात्रों को मिड एंट्री का विकल्प 31 अगस्त से एक सितंबर तक मिलना था। वहीं तीसरी सीट आवंटन सूची अब सात सितंबर को जारी होगी।


पीजी दाखिले में मिड एंट्री का विकल्प दिए जाने से सुपरनुमेररी कोटे के सीट आवंटन 31 अगस्त शाम पांच बजे होगा। छात्रों को इस आवंटन सीट को स्वीकार करने के लिए 31 अगस्त शाम पांच बजे से तीन सितंबर शाम 4:59 बजे तक का समय मिलेगा। कॉलेज व विभाग ऑनलाइन आवेदन का सत्यापन व उसको मंजूरी 31 अगस्त से चार सितंबर तक देंगे। फीस भुगतान करने की अंतिम तिथि पांच सितंबर है। संशोधित शेड्यूल के अनुसार, मिड एंट्री का विकल्प सात सितंबर सुबह दस बजे से नौ सितंबर शाम 4:59 मिनट तक मिलेगा। तीसरे राउंड के लिए सीट आवंटन सूची 11 सितंबर शाम पांच बजे जारी होगी। पूर्व के शेड्यूल के अनुसार पहले यह चार सितंबर को जारी होनी थी। अब संशोधित शेड्यूल में आवेदकों को इस सीट को स्वीकार करने के लिए 11 सितंबर शाम पांच बजे से 13 सितंबर शाम 4:59 मिनट तक का समय मिलेगा। विभाग-कॉलेज व सेंटर आवेदन का सत्यापन व उसकी मंजूरी 11 सितंबर से 14 सितंबर तक करेंगे। इस सीट को स्वीकार करने के बाद फीस भुगतान करने की अंतिम तिथि 15 सितंबर शाम 4:59 मिनट तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed