{"_id":"5e024d658ebc3e8792796f13","slug":"mewat-engineering-college-library-will-be-digitized-mewat-news-noi4815538144","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज की लाइब्रेरी होगी डिजिटल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज की लाइब्रेरी होगी डिजिटल
विज्ञापन
नूंह। ऊर्जा संरक्षण पर मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज नूंह में आयोजित कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने शिरकत की। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने अपने सांसद निधि कोष से 11 लाख रुपये कॉलेज लाइब्रेरी को डिजिटल करने और 5 लाख रुपये कॉलेज के हॉस्टल में जिम बनाने के लिए देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि भावी युवा पीढ़ी के लिए ऊर्जा का संरक्षण करना अति आवश्यक है। अगर हम ऊर्जा संरक्षण नहीं करेंगे तो ऊर्जा के स्रोत जैसे तेल, कोयला, पेट्रोल का भंडार सीमित होने के कारण समाप्त हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक साधनों को बचाने के लिए बिजली की बचत करनी जरूरी है। बिजली बनाने में कोयला बहुत ही ज्यादा मात्रा में खर्च होता है और कोयला से निकलने वाला धुआं प्रदूषण फैलाता है। उन्होंने कहा कि मेवात क्षेत्र से उनका पुराना नाता है। मेवात हमेशा ही देश को राह दिखाने का काम करता है। लड़कियों के अनुपात में नूंह दूसरे जिलों से आगे है और यहां की लड़कियां शिक्षा के क्षेत्र में आगे आ रही है।
उन्होंने नागरिकता संशोधन कानून पर कहा कि यह कानून देश के किसी भी नागरिक पर लागू नहीं होता। भारत के किसी भी नागरिक को किसी के बहकावे में आने की जरूरत नहीं है। सरकार ने पड़ोसी देशों में हिंसा के शिकार नागरिकों को देश में शरण के लिए यह कानून बनाया है और इस प्रकार से नागरिकता पहले भी दी जाती रही है। उन्होंने हरेडा के महानिदेशक व हरियाणा वक्फ बोर्ड के प्रशासक डा. हनीफ कुरैशी की तारीफ करते हुए कहा की प्रदेश के सबसे पिछड़े समझे जाने वाले जिले में ऊर्जा संरक्षण पर प्रदेश की सबसे बड़ी कार्यशाला का आयोजन किया गया है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉक्टर हनीफ कुरैशी (आईपीएस) प्रशासक हरियाणा वक्फ बोर्ड ने कहा उनकी पहल है कि ऊर्जा का संरक्षण किया जाए ताकि बेहतर कल की कल्पना की जा सके। कॉलेज के जनसंपर्क अधिकारी प्रोफेसर वसीम अकरम ने बताया कि यह कार्यक्रम हरेडा, बीईई के सहयोग से किया गया है। कॉलेज की ओर से उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रोफेसर वसीम अकरम, डा खालिद हुसैन, शमशाद अहमद, गौरव अग्गरवाल, सहनवाज अहमद, कौशर हुसैन को सम्मानित किया गया। इस मौके पर एडीसी विवेक पदम सिंह, उद्योगपति बीएस डागर, डीईओ सूरजभान, नगीना जेबीटी संस्थान के प्रधानाचार्य अनूप सिंह जाखड़, नौक्षम चौधरी, सुरेंद्र देशवाल, आमिर खान बीबीपुर, नरेंद्र पटेल, बीरपाल कालियाका, ज्ञानचंद आर्य, जाहिद हुसैन बाई, मुनेश फौजी, गंगादान डागर, सहित कई लोग मौजूद थे।