{"_id":"68c2e04dd62acaa6880abb3c","slug":"merit-list-of-fourth-phase-released-cutoff-in-bio-reached-81-percent-grnoida-news-c-1-gnd1002-3392904-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: चौथे चरण की मेरिट सूची जारी, बायो में 81 प्रतिशत तक पहुंची कटऑफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: चौथे चरण की मेरिट सूची जारी, बायो में 81 प्रतिशत तक पहुंची कटऑफ
विज्ञापन
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातक में प्रवेश प्रक्रिया जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातक में प्रवेश के लिए बृहस्पतिवार को चौथे चरण की मेरिट लिस्ट जारी की गई। इस सूची में बायोलॉजी विषय की कटऑफ सबसे अधिक 81 प्रतिशत दर्ज की गई। इस बार बायोलॉजी में प्रवेश के लिए छात्रों की रुचि बढ़ी है। प्राचार्य डॉ. राजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि इस बार प्रवेश प्रक्रिया में अपेक्षाकृत अधिक आवेदन आए हैं, जिससे कटऑफ लगातार बढ़ रही है।
प्राचार्य डॉ. राजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि पिछले तीन चरणों में ही अधिकांश सीटें भर चुकी थीं, लेकिन चौथे चरण में भी बड़ी संख्या में छात्रों ने आवेदन किया। उन्होंने कहा बायो में 81 प्रतिशत कटऑफ इस बात का संकेत है कि विज्ञान संकाय के बायोलॉजी विषय में प्रतिस्पर्धा बढ़ रही है। महाविद्यालय प्रशासन के अनुसार इस बार कला और वाणिज्य संकाय की तुलना में विज्ञान संकाय में अधिक आवेदक आए हैं। बायोलॉजी के अलावा गणित, भौतिकी और रसायन विज्ञान में भी अच्छे प्रतिशत वाले छात्र प्रवेश प्राप्त कर रहे हैं। वहीं, कला संकाय में कटऑफ अपेक्षाकृत स्थिर बनी रही, लेकिन वाणिज्य संकाय में भी हल्की बढ़ोतरी देखने को मिली।
प्रवेश समिति ने बताया कि जिन छात्रों के नाम चौथे चरण की सूची में आया है, उन्हें निर्धारित समय में दस्तावेज सत्यापन और शुल्क जमा करना होगा। इसके बाद शेष सीटों के लिए यदि आवश्यक हुआ तो पांचवीं मेरिट सूची भी जारी की सकती है। छात्रों के उत्साह का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि मेरिट सूची जारी होने के कुछ घंटों में कॉलेज परिसर में परामर्श के लिए अभ्यर्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन
प्राचार्य राजीव कुमार गुप्ता का कहना है कि बायोलॉजी में बढ़ती रुचि का कारण स्वास्थ्य सेवाओं, बायोटेक्नोलॉजी, फार्मा उद्योग और पर्यावरण विज्ञान में करियर की अपार संभावनाएं हैं। महाविद्यालय प्रशासन ने छात्रों को सलाह दी है कि वे प्रवेश प्रक्रिया के दौरान सभी दस्तावेज तैयार रखें और समय पर दाखिला सुनिश्चित करें।