{"_id":"68974b17055e4de83e06cdfa","slug":"membership-to-800-people-at-siri-fort-sports-complex-noida-news-c-340-1-del1004-100572-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सिरी फोर्ट स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में 800 लोगों को मिलेगी सदस्यता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सिरी फोर्ट स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में 800 लोगों को मिलेगी सदस्यता
विज्ञापन
12 अगस्त से 11 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन होंगे, लॉटरी और वरिष्ठता के आधार पर होगा चयन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
सिरी फोर्ट स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में इस बार 800 लोगों को स्थायी सदस्यता मिलेगी। डीडीए ने इसके लिए आवेदन मांगे हैं जो खेल और फिटनेस प्रेमियों के लिए खास हैं। आवेदन 12 अगस्त से 11 सितंबर तक केवल ऑनलाइन किया जा सकता है।
सदस्यता को चार हिस्सों में बांटा गया है। इनमें 250 सरकारी कर्मचारी, 250 गैर-सरकारी आवेदक, 150 मौजूदा आवधिक सदस्य (जो पहले सदस्य रहे हैं) और 150 सहयोगी सदस्य (डीडीए से जुड़े लोग) शामिल हैं। अगर किसी श्रेणी में आवेदक सीटों से ज्यादा हुए तो सरकारी और गैर-सरकारी श्रेणियों में लॉटरी से चयन होगा। सहयोगी सदस्यों का चयन वरिष्ठता और आवधिक सदस्यों का उनकी पिछली सदस्यता के आधार पर होगा।
दिल्ली के खास स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में से एक
सिरी फोर्ट में टेनिस (सिंथेटिक और क्ले कोर्ट), ओलंपिक साइज स्विमिंग पूल, बच्चों का पूल, स्क्वैश, टेबल टेनिस, जिम, गोल्फ ड्राइविंग रेंज, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, स्केटिंग, शूटिंग रेंज, योग, एरोबिक्स और इनडोर स्टेडियम जैसी सुविधाएं हैं। हाल ही में यहां पर पिकल बॉल कोर्ट शुरू हुए हैं और एक प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र भी तैयार किया गया है। यहां एक कैफे है और अगले माह एक बड़ा रेस्तरां भी खुलेगा।
विज्ञापन
ऑनलाइन ही जानकारी और आवेदन
आवेदन की सारी जानकारी डीडीए की वेबसाइट www.dda.gov.in पर ही मिलेगी। डीडीए के 18 खेल परिसर, 4 मिनी खेल परिसर और 3 गोल्फ कोर्स हैं। इनमें लोगों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं उपलब्ध हैं। दिल्लीवासियों के लिए सिरी फोर्ट स्पोर्ट्स कांप्लेक्स की सदस्यता लेने का मौका है।
रोशनारा क्लब की सदस्यता के लिए 200 से ज्यादा आवेदन
रोशनारा क्लब की सदस्यता के लिए 200 से अधिक आवेदन मिले हैं। डीडीए ने इसकी सूची जारी की है और लोगों से सदस्यता के लिए दावा-आपत्ति प्रक्रिया में हिस्सा लेने को कहा है। यहां टेनिस, स्विमिंग, जिम जैसी सुविधाएं हैं जो खेल प्रेमियों के लिए खास हैं। क्लब में कैफे और अन्य सुविधाएं भी हैं। ये जगह सामुदायिक मेलजोल और नेटवर्किंग के लिहाज से भी खास है।