फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Mega block ends...38 trains including Lucknow Intercity cancelled today

Noida News: मेगा ब्लॉक खत्म...लखनऊ इंटरसिटी समेत 38 ट्रेनें आज निरस्त

Sun, 28 Sep 2025 08:17 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 08:17 AM IST
विज्ञापन
Mega block ends...38 trains including Lucknow Intercity cancelled today

विज्ञापन
वैशाली-बिहार संपर्क क्रांति गोरखपुर के रास्ते चलेगी, पांच दिन बाद रौनक हुआ रेलवे स्टेशन
गोरखपुर-डोमिनगढ़ तीसरी लाइन और गोरखपुर-नकहा जंगल रेल दोहरीकरण काम पूरा

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। गोरखपुर-लखनऊ मेन रूट पर गोरखपुर-डोमिनगढ़ तीसरी लाइन और गोरखपुर-नकहा जंगल रेल दोहरीकरण कार्य के चलते 22 से 26 सितंबर तक लिया गया मेगा ब्लॉक अब समाप्त हो गया है। शनिवार को पांच दिनों बाद रेलवे स्टेशन पर रौनक दिखी और 40 ट्रेनें चलीं। रविवार को चौरीचौरा एक्सप्रेस, गोरखपुर-लखनऊ इंटरसिटी समेत 38 ट्रेनें निरस्त रहेंगी।
इसमें 26 पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं। वहीं रास्ता बदलकर चलाई जा रहीं वैशाली एक्सप्रेस, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, एलटीटी सुपरफास्ट, ग्वालियर-बरौनी सहित 26 ट्रेनें भी अब गोरखपुर के रास्ते चलेंगी। शनिवार को लखनऊ इंटरसिटी, देहरादून, एलटीटी व पुणे एक्सप्रेस सहित 51 ट्रेनें निरस्त रहीं।
विज्ञापन



शनिवार को सुबह से ही ट्रेनें दौड़ने लगीं तो रेलवे स्टेशन का नजारा बदल गया। हालांकि ट्रेनों के चलने की जानकारी न होने के चलते यात्रियों की भीड़ कम रही। दोपहर करीब दो बजे प्लेटफॉर्म छह पर खड़ी गोरखपुर-रांची एक्सप्रेस में आधा से ज्यादा सीटें खाली रहीं। बार-बार ट्रेन के चलने की सूचना प्रसारित की गई लेकिन छूटने के वक्त ट्रेन खाली ही रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीड़ की आशंका के चलते गोरखधाम एक्सप्रेस को दोपहर करीब डेढ़ बजे ही प्लेटफॉर्म नौ पर ला दिया गया। इससे ट्रेन में चढ़ने के लिए यात्रियों को दिक्कत नहीं हुई। शाम चार बजे के करीब ट्रेन में भीड़ बढ़ गई और जनरल कोच फुल हो गई। इसी तरह कुशीनगर एक्सप्रेस को भी दो घंटे पहले प्लेटफॉर्म पर ला दिया गया।
तीसरी लाइन पर 15 किमी की रफ्तार से दौड़ी ट्रेनें
रेल संरक्षा आयुक्त उत्तर पूर्व सर्किल प्रणजीव सक्सेना ने गोरखपुर-डोमिनगढ़ तीसरी लाइन पर ट्रेन चलाने की संस्तुति दे दी है। शनिवार को तीसरी लाइन पर अधिकतम 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेनें दौड़ीं। वहीं, गोरखपुर-नकहा जंगल रूट पर बनी डबल लाइन पर 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन चलाई गई।

पूछताछ केंद्र और विश्रामालय पर रही भीड़
ट्रेनों का संचलन बहाल होने के बाद शनिवार को पूछताछ केंद्र और विश्रामालय में भीड़ बढ़ गई। जनरल टिकट काउंटर घर के सामने बहुत सारे लोग सामान के साथ आराम करते रहे। वहीं, पूछताछ केंद्र पर ट्रेनों की जानकारी लेते रहे। दिल्ली जाने के लिए परिवार के साथ आए रंजीत वर्मा और सुरेंद्र ने बताया कि गोरखधाम एक्सप्रेस से दिल्ली जाएंगे। ट्रेन में जगह मिल जाए इसलिए पहले ही आ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed