{"_id":"693ad581dfbdefe731016406","slug":"meeting-with-the-planning-team-for-the-registry-grnoida-news-c-23-1-lko1064-82673-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: रजिस्ट्री के लिए प्लानिंग टीम के संग की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: रजिस्ट्री के लिए प्लानिंग टीम के संग की बैठक
विज्ञापन
पंचशील हायनिश सोसाइटी की एओए ने की पहल
फोटो
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित पंचशील हायनिश सोसाइटी में रजिस्ट्री के लिए एओए की ओर से पहल की गई। टावर 11 व 12 के फ्लैटों की रजिस्ट्री के लिए प्लानिंग टीम के प्रतिनिधि ने मेंटेनेंस ऑफिस में निवासियों के साथ बैठक की। प्रतिनिधियों ने एओए की ओर से की गई शिकायतों तथा निवासियों द्वारा रखे गए सुझावों को विभाग के साथ साझा करने का आश्वासन दिया।
निवासियों ने बताया कि उन्होंने टीम के सामने मुद्दा उठाया कि रजिस्ट्री लंबित होने के कारण बैंक द्वारा अतिरिक्त ब्याज लगाया जा रहा है। जिससे उनपर आर्थिक बोझ पड़ रहा है। स्टांप ड्यूटी का भुगतान भी निवासियों द्वारा किया जा चुका है। बिल्डर की ओर से निवासियों व एओए की शिकायतों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। बैठक में अथॉरिटी द्वारा बिल्डर पर रजिस्ट्री प्रक्रिया शीघ्र कराने के लिए पर्याप्त दबाव नहीं डालना जैसे मुद्दे उठाए गए। एओए अध्यक्ष विनोद नेगी ने बताया कि निवासियों की समस्याओं को उठाया गया है। उन्होंने बताया कि इन परिस्थितियों के कारण निवासियों में मानसिक तनाव और असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। जब तक निवासियों की रजिस्ट्री नहीं हो जाएगी एओए की ओर से संबंधित विभाग के साथ बैठक जारी रहेगी।