{"_id":"68b88bc6c99b25c517082e04","slug":"meeting-regarding-mlc-election-na-news-c-209-1-sgkp1040-137900-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: एमएलसी चुनाव को लेकर बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: एमएलसी चुनाव को लेकर बैठक
Thu, 04 Sep 2025 12:11 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Thu, 04 Sep 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य चुनाव के मद्देनजर हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज, खलीलाबाद में बुधवार को एक विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष हरि बख्श सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में मतदान सबसे बड़ा अधिकार और कर्तव्य है।
उन्होंने शिक्षकों से अपील की कि वे समय पर मतदाता पंजीकरण कराकर विधान परिषद चुनाव में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि वर्तमान में गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से शिक्षक विधान परिषद सदस्य ध्रुव कुमार त्रिपाठी हैं, जो संगठन के अधिकृत उम्मीदवार भी हैं। प्रधानाचार्य अरुण कुमार ओझा ने कहा कि विद्यालय परिवार इस अभियान में पूर्ण सहयोग करेगा। इस अवसर पर विद्यालय के सभी 49 शिक्षक उपस्थित रहे। मतदान प्रक्रिया में भाग लेने का संकल्प लिया।