{"_id":"6ace46e1d62eca77e204a9e7","slug":"mdr-deferred-hope-for-good-business-on-diwali-noida-news-c-1-noi1095-4828973-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: एमडीआर टला, दिवाली पर अच्छे कारोबार की आस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: एमडीआर टला, दिवाली पर अच्छे कारोबार की आस
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
नोेएडा। दो हजार रुपये से अधिक के डिजिटल भुगतानों पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) लागू करने के प्रस्ताव को दिवाली तक टालने से व्यापारियों ने राहत की सांस ली है। व्यापारियों का कहना है कि त्योहार के सीजन में ग्राहकों की खरीदारी बढ़ती है। ऐसे में भुगतान पर अतिरिक्त शुल्क का दबाव नहीं होने से बाजार में बिक्री बेहतर रहने की उम्मीद है। व्यापारियों को भरोसा है कि इस बार दिवाली पर कारोबार अच्छा रहेगा।
सेक्टर 18 के व्यापारियों के मुताबिक, दिवाली से पहले बाजारों में कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक्स, मोबाइल, घरेलू सामान, सजावटी उत्पाद और उपहारों की खरीदारी बढ़ जाती है। इस दौरान ग्राहक नकद के साथ यूपीआई और अन्य डिजिटल माध्यमों से भी भुगतान करते हैं। यदि डिजिटल भुगतान पर अतिरिक्त शुल्क का बोझ पड़ता है, तो इसका असर व्यापारियों के मुनाफे और ग्राहकों की खरीदारी पर पड़ सकता है। सेक्टर 73 आर्य मार्केट के व्यापारियों ने कहा कि त्योहार के दौरान बिक्री बढ़ने के साथ खर्च भी बढ़ जाते हैं। ऐसे में भुगतान से जुड़े अतिरिक्त शुल्क से बचना कारोबार के लिए राहत की बात है। व्यापारियों को उम्मीद है कि नियम लागू होने की समय-सीमा आगे बढ़ने से दुकानदार बिना किसी अतिरिक्त चिंता के त्योहार की तैयारियों और ग्राहकों को बेहतर सेवाएं देने पर ध्यान दे सकेंगे।
80 फीसदी यूपीआई से करते हैं लेनदेन
व्यापारियों का दावा है कि जो ग्राहक उनके शोरूम में आते हैं, फिर वह ज्वेलरी लें या फिर खान-पान से लेकर घर के डेकोरेशन या कपड़े अधिकतर ग्राहक यूपीआई के जरिए ही लेनदेन के प्राथमिकता देते हैं। बेहद कम लोग ही कैश का उपयोग करते हैं। ऐसे में जो एमडीआर कटने से नुकसान होने की आशंका थी, उस पर विराम लग चुका है।
विज्ञापन
...............
एनपीसीआई का निर्णय व्यापारियों के हित में है, दिवाली में नुकसान पर विराम लग गया है-सुशील जैन, अध्यक्ष, सेक्टर 18 मार्केट एसोसिएशन
अधिकतर ग्राहक सिर्फ यूपीआई से लेनदेन को प्राथमिकता देते हैं, एमडीआर लागू होता तो खामियाजा भुगतना पड़ता-नीरज महेश्वरी, सेक्टर 18
सबसे ज्यादा राहत छोटे व्यापारियों को मिलेगी, आर्य नगर मार्केट की 200 से ज्यादा दुकानदारों को बड़ी राहत मिली है-प्रवीण सक्सेना, अध्यक्ष, आर्य मार्केट
लैपटॉप, कंप्यूटर, फोन और अन्य एसेसरीज में भी ग्राहक यूपीआई लेनदेन को तवज्जों देते हैं, दिवाली में राहत मिलेगी।-सत्य प्रकाश शुक्ला, महासचिव, नोएडा कंप्यूटर्स एसोसिएशन, सेक्टर- 18