फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   MD furious over delay in construction of Shahberi Centre

Noida News: निर्माणाधीन शाहबेरी केंद्र की लेट लतीफी पर बिफरे एमडी

Sat, 02 May 2026 08:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 08:20 PM IST
विज्ञापन
MD furious over delay in construction of Shahberi Centre
फोटो---
विज्ञापन

-जिले में 97 करोड़ की लागत से होने हैं कई काम, शाहबेरी और दुरियाई केंद्र का निर्माण भी शामिल
-हेल्पलाइन नंबर की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण के आदेश

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। निर्माणाधीन शाहबेरी विद्युत उपकेंद्र में हो रही देरी पर पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (पीवीवीएनएल) के प्रबंध निदेशक रविश गुप्ता ने सख्त रुख अपनाया है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने काम की धीमी प्रगति पर अधिकारियों और कार्यदायी संस्था को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने एक हफ्ते के भीतर हर हाल में निर्माण पूरा कर उपकेंद्र शुरू कराने के आदेश दिए हैं।



एमडी ने शनिवार को शाहबेरी उपकेंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान निर्माण खंड और सिविल खंड के अधिकारियों से प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि काम तय समयसीमा से काफी पीछे चल रहा है। इसमं तेजी लाई जाए। साथ ही 1912 हेल्पलाइन नंबर पर दर्ज होने वाली शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के भी आदेश दिए।
विज्ञापन


वित्तीय वर्ष 2025-26 के मास्टर प्लान में शामिल हैं दोनों उपकेंद्र
जिले में करीब 97 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विद्युत परियोजनाओं पर काम चल रहा है। इनमें शाहबेरी और दुरियाई उपकेंद्र का निर्माण भी शामिल है। इन परियोजनाओं के पूरा होने से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की गुणवत्ता में सुधार आएगा और ओवरलोडिंग की समस्या से भी राहत मिलेगी। यह काम मार्च तक पूरे करने की योजना थी, लेकिन मई में भी इनके निर्माण का काम पूरा नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed