{"_id":"682ddaf4711834d0cf0fd379","slug":"mcd-house-uproar-over-mayors-delay-credit-dispute-and-ignoring-the-opposition-noida-news-c-340-1-del1011-90976-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमसीडी सदन : मेयर की देरी, श्रेय विवाद और विपक्ष की अनदेखी पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमसीडी सदन : मेयर की देरी, श्रेय विवाद और विपक्ष की अनदेखी पर हंगामा
विज्ञापन
आप पार्षदों ने पांच बार हंगामा कर कार्यवाही को बाधित कियामुकेश के भाषण और भाजपा की नारेबाजी पर भी गरमाया माहौल
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
एमसीडी सदन की बैठक में बुधवार को आप पार्षदों ने पांच बार हंगामा कर कार्यवाही को बाधित किया। हंगामे की शुरुआत मेयर राजा इकबाल सिंह के देरी से सदन में पहुंचने पर हुई। बैठक का समय दोपहर 2:30 बजे था, लेकिन मेयर 2:45 बजे पहुंचे। इसे लेकर आप पार्षदों ने कड़ा विरोध दर्ज कराया। मेयर के सदन में पहुंचते ही नेता विपक्ष अंकुश नारंग ने आसन के सामने जाकर प्रतीकात्मक रूप से उन्हें घड़ी दिखाई।
सदन की कार्यवाही शुरू होते ही अगला विवाद ऑपरेशन सिंदूर को लेकर हुआ। मेयर ने सैन्य अभियान की सफलता का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया, जिसका आप पार्षदों ने विरोध जताया। उन्होंने कहा कि श्रेय सेना को जाना चाहिए, न कि राजनीतिक नेतृत्व को। इस पर सदन में नारेबाजी और हंगामा हुआ। इस दौरान कांग्रेस पार्षदों ने कर्नल सोफिया कुरैशी के समर्थन में बैनर लहराए। तीसरा हंगामा उस समय हुआ जब मेयर ने इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी के नेता मुकेश गोयल को शोक प्रस्ताव पढ़ने का मौका दिया। आप पार्षदों ने इस पर नाराजगी जताई और आरोप लगाया कि पार्टी से अलग हो चुके नेता को मंच देने से आप की अनदेखी हो रही है।
इधर, जब मेयर की ओर से अंकुश नारंग को बोलने का अवसर नहीं दिया गया तो चौथी बार हंगामा हुआ। आप पार्षदों ने इसे भी सदन की कार्यवाही की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए विरोध जताया। मच्छर जनित बीमारियों और जलभराव जैसे गंभीर मुद्दों पर चर्चा के दौरान मुकेश गोयल को बोलने दिया गया तो आप पार्षदों ने विरोध करते हुए पांचवीं बार हंगामा शुरू कर दिया। भाजपा पार्षदों ने भी जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
नेता सदन की नियुक्ति न होने पर मेयर को घेरा
भाजपा की ओर से नेता सदन की नियुक्ति न करने को लेकर एमसीडी सदन की बैठक में आप पार्षदों ने मेयर राजा इकबाल सिंह को घेरा। जैसे ही मेयर ने नेता सदन की सीट पर बैठीं भाजपा पार्षद सत्या शर्मा को शोक प्रस्ताव पढ़ने का निर्देश दिया, आप पार्षदों ने विरोध शुरू कर दिया। उन्होंने जोर देकर कहा कि सत्या शर्मा नेता सदन नहीं हैं और भाजपा ने अभी तक आधिकारिक रूप से किसी को यह जिम्मेदारी नहीं सौंपी है। इस दौरान आप पार्षदों ने हंगामा करते हुए उन्हें रोकने की कोशिश की। हद तो तब हो गई जब दो बार उनके हाथ से शोक प्रस्ताव की कॉपी भी छीनी गई। मेयर ने भाजपा पार्षदों की ओर इशारा करते हुए कहा कि ये सभी नेता सदन हैं, जिस पर आप पार्षदों ने चुटकी लेते हुए कहा कि यदि सभी नेता सदन हैं तो फिर भाजपा ने अब तक किसी एक को अधिकृत रूप से क्यों नहीं चुना। बाद में सदन में अन्य मुद्दों पर चर्चा के दौरान भी आप पार्षदों ने नेता सदन के मसले पर बार-बार भाजपा को घेरा और तंज कसे।