फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   MB Road will get a new lease of life, reconstruction will be done with an investment of Rs 387 crore.

Noida News: एमबी रोड को मिलेगा नया जीवन, 387 करोड़ से होगा पुनर्निर्माण

Sat, 11 Oct 2025 09:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 09:22 PM IST
विज्ञापन
MB Road will get a new lease of life, reconstruction will be done with an investment of Rs 387 crore.
दक्षिण दिल्ली को जाम से राहत दिलाने के लिए लोक निर्माण विभाग की बड़ी योजना
विज्ञापन

जल निकासी लाइन, सड़क का नया संरेखण और भीड़भाड़ कम करने के उपाय होंगे
------------
22 किमी लंबा है मार्ग
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के लोगों को महरौली-बदरपुर (एमबी) रोड के जाम से निजात दिलाने के लिए दिल्ली सरकार ने कमर कस ली है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने 22 किलोमीटर लंबे प्रमुख मार्ग के पुनर्निर्माण की योजना बनाई है। परियोजना की अनुमानित लागत करीब 387 करोड़ रुपये रखी गई है। सड़क के साथ-साथ इस परियोजना में जल निकासी लाइन, सड़क का नया संरेखण और भीड़भाड़ कम करने के उपाय शामिल हैं।
पीडब्ल्यूडी के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, यह प्रस्ताव मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता वाली व्यय वित्त समिति (ईएफसी) के समक्ष अंतिम मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। 100 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली परियोजनाओं को ईएफसी से मंजूरी लेना अनिवार्य है। मुख्यमंत्री की उपस्थिति में सोमवार को हुई विभागीय समीक्षा बैठक में इस परियोजना पर विस्तार से चर्चा की गई थी। वित्तीय स्वीकृति मिलते ही इस पर टेंडर प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। एमबी रोड दक्षिण दिल्ली की जीवनरेखा माना जाता है। यह साकेत, छतरपुर, सैनिक फार्म और महरौली जैसे इलाकों को जोड़ता है लेकिन बीते कई वर्षों में सड़क की खराब हालत, असमान संरेखण, जल निकासी की समस्या और दोनों ओर के अतिक्रमण के कारण यह मार्ग राजधानी के सबसे जाम ग्रस्त मार्गों में शामिल है।
विज्ञापन


बारिश के समय होती है सबसे ज्यादा समस्या
एमबी रोड पर जाम की स्थिति हमेशा बनी रहती है, लेकिन बारिश के मौसम में स्थिति और भी विकट हो जाती है। जगह-जगह जलभराव के कारण वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं। अधिकारियों ने बताया कि इस रोड पर मेट्रो कॉरिडोर के निर्माण के साथ ट्रैफिक दबाव ज्यादा बढ़ गया है। सड़क की चौड़ाई कई जगह घट गई है। कुछ स्थानों पर सड़क चौड़ी है तो कुछ पर अतिक्रमण के कारण बेहद संकरी हो जाती है। पुनर्निर्माण से यातायात सुचारू होगा और जलभराव की समस्या में भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दक्षिण दिल्ली की समग्र कनेक्टिविटी
अधिकारियों के अनुसार, पीडब्ल्यूडी ने इस परियोजना को केवल सड़क मरम्मत तक सीमित नहीं रखा है बल्कि इसे दक्षिणी दिल्ली की समग्र कनेक्टिविटी सुधार योजना से जोड़ा गया है। अधिकारियों का कहना है कि एमबी रोड के पुनर्निर्माण के बाद न केवल साकेत और महरौली क्षेत्रों के यात्रियों को राहत मिलेगी बल्कि गुरुग्राम से दक्षिण दिल्ली आने-जाने वालों के लिए भी यात्रा के समय में कमी आएगी।


एलिवेटेड काॅरिडोर पर भी हो रहा विचार
पीडब्ल्यूडी एमबी रोड के पुष्प विहार के पास एशियन मार्केट से बत्रा अस्पताल तक 2.42 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड कॉरिडोर या फ्लाईओवर के साथ-साथ एक अंडरपास बनाने की योजना पर भी विचार कर रहा है। अधिकारियों ने बताया कि साकेत, खासकर सिलेक्ट सिटी मॉल के आसपास का इलाका, व्यस्त समय में पैदल और वाहनों, दोनों की ही तरह की आवाजाही से भरा रहता है। यहां सड़कें संकरी हैं और दोनों तरफ दुकानें हैं। इससे स्थिति और बिगड़ जाती है। ये इलाके महरौली-बदरपुर रोड के पास भी हैं जो गुरुग्राम के साथ-साथ छतरपुर, साकेत, पुष्प विहार और वसंत कुंज जैसे पॉश इलाकों को भी जोड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed