फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Matches between 60 teams in the North Zone-1 Football Championship

Noida News: नॉर्थ जोन-1 फुटबॉल चैंपियनशिप में 60 टीमों के बीच मुकाबले

Sat, 22 Aug 2026 07:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 07:29 PM IST
विज्ञापन
Matches between 60 teams in the North Zone-1 Football Championship
फोटो --
विज्ञापन



- नॉकआउट दौर में जगह बनाने के लिए खिलाड़ियों ने झोंकी ताकत, कई मुकाबले रहे रोमांचक

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से गौतमबुद्ध नगर में आयोजित सात दिवसीय नॉर्थ जोन-1 सीबीएसई क्लस्टर बालक फुटबॉल चैंपियनशिप के तीसरे दिन शनिवार को करीब 60 टीमों के बीच मुकाबले हुए। सेक्टर इकोटेक-11 स्थित उमा पब्लिक स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग के खिलाड़ियों ने नॉकआउट दौर में जगह बनाने के लिए दमखम दिखाया।
प्रतियोगिता के तकनीकी निदेशक शिवालक राज और स्कूल के फुटबॉल कोच हिमांशु राज खारी ने बताया कि अंडर-14 वर्ग में विजडम ग्लोबल स्कूल मेरठ ने 3-2, एमिनिटी पब्लिक स्कूल रुद्रपुर ने 11-0, मदर्स ग्लोरी पब्लिक स्कूल ने 2-1, रयान इंटरनेशनल स्कूल नोएडा ने 2-0, रामग्या स्कूल नोएडा ने 6-0, डीएलएफ पब्लिक स्कूल ने 3-0 और एसकेएस वर्ल्ड स्कूल ने 3-2 से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

अंडर-17 वर्ग में दिल्ली पब्लिक स्कूल मेरठ ने 4-0, असिसी कॉन्वेंट स्कूल नोएडा ने 3-0, प्रज्ञान स्कूल ग्रेटर नोएडा ने 5-0, एस्टर स्कूल डेल्टा-2 ने 6-0, इंडस वैली पब्लिक स्कूल ने 5-0 और रमेश इंटरनेशनल स्कूल ने 5-0 से मुकाबला अपने नाम किया। वहीं, अंडर-19 वर्ग में ब्राइट लैंड पब्लिक स्कूल एटा ने 1-0, बाल भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल कोटद्वार ने 3-0, सेंट मैरीज कॉन्वेंट स्कूल ने 6-5, सराफ पब्लिक स्कूल ने 6-0 और जीसस पब्लिक स्कूल रुद्रपुर ने 4-3 से जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के मुकाबले रोमांचक रहे। नॉकआउट दौर में पहुंचने के लिए टीमों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है। विद्यालय के चेयरमैन विपिन भाटी और प्रधानाचार्य सुनीता शर्मा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed