फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Mata Ramabai Social Upliftment Organization held its annual general meeting

Noida News: माता रमाबाई सामाजिक उत्थान संस्था ने की वार्षिक आम सभा

Mon, 27 Oct 2025 01:49 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Mata Ramabai Social Upliftment Organization held its annual general meeting
फोटो : 10वार्षिक आम सभा में बैठे पदाधिकारी। स्रोत : संस्था - फोटो : कोटवाधाम पीएचसी पर चिकित्सक सुनील जायसवाल बुखार से पीड़ित बच्चे का इलाज करते हुए।
रेवाड़ी। आजाद नगर स्थित माता रमाबाई सामाजिक उत्थान संस्था की वार्षिक आम सभा संस्था प्रांगण में प्रधान इंजीनियर बुधराम पवार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। संस्था प्रधान बुधराम पंवार ने आए हुए सभी सदस्यों का स्वागत किया। सभा का संचालन बहादुर सिंह ने किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रेस सचिव बहादुर सिंह ने बताया कि कोषाध्यक्ष नारायण सिंह तंवर ने संस्था की वित्त वर्ष 2024-2025 की वित्तीय स्थिति से अवगत कराया जिसमें सभी प्राप्तियां व भुगतान का माहवार ब्योरा विस्तार से सदन के पटल पर रखा।
विज्ञापन

संयुक्त सचिव ने संस्था की वर्षभर की गतिविधियों से अवगत करवाया। बहादुर सिंह ने वर्ष 2024-25 की वित्तीय स्थिति, संस्था के नए बने सदस्यों को सदस्यता प्रदान करना, संस्था प्रांगण में प्राइमरी स्कूल का संचालन, रिक्त कार्यकारिणी सदस्य प्रताप सिंह का चयन और महिला विंग बनाने पर प्रेम कुमारी, गीता तंवर और सुमित्रा देवी को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदन ने सभी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए। संस्था प्रधान बुधराम पंवार ने सदन के सदस्यों द्वारा रखे गए प्रश्नों के जवाब दिए। बैठक उपरांत उप प्रधान डॉक्टर एएस दहिया ने आए हुए सभी सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed