फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Masks needed to protect against Corona: DC

कोरोना से बचाव के लिए मास्क जरूरी : डीसी

Tue, 02 Mar 2021 11:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Masks needed to protect against Corona: DC
नूंह। कोरोना से बचाव के लिए मास्क और सामाजिक दूरी की पालना प्रत्येक नागरिक को करनी चाहिए। स्वास्थ्य और पुलिस विभाग के अधिकारी नियमों की सख्ती से पालना करवाना सुनिश्चित करें। यह बात उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वैक्सीन अभियान चल रहा है, लेकिन हमें मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग के सभी दिशा-निर्देशों का पालन करते रहना चाहिए ताकि सभी सुरक्षित रहें । उन्होंनेे अधिकारियों को कोविड-19 के प्रबंधन की तैयारियों में तेजी लाने, टेस्टिंग सुविधा बढ़ाने, कांटेक्ट ट्रेसिंग, क्लिनिकल मैनेजमेंट पर अधिक ध्यान केंद्रित करने के साथ-साथ जन-जागरूकता गतिविधियों को बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोविड-19 दिशा-निर्देशों जैसे मास्क पहनना, हाथों की सफाई और सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के बारे में व्यापक प्रचार सामग्री के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाए जाएं।
विज्ञापन

इसके अलावा उद्योगों में मौके पर जाकर जांच करने और सार्वजनिक स्थानों जैसे बस स्टैंड, स्कूलों, कॉलेजों आदि में कोविड सावधानियों और दिशानिर्देशों को नियमित रूप से लागू करने और इसकी मॉनिटरिंग की जाए। इन स्थानों पर मास्क वितरण के साथ-साथ सफाई व्यवस्था को भी मजबूत किया जाए। उपायुक्त ने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए चलाए जा रहे वैक्सीनेशन कार्यक्रम में सभी को अपनी भागीदारी निभानी चाहिए, विशेषकर अधिकारी व कर्मचारी शेड्यूल अनुसार कोरोना वैक्सीन जरूर लगवाएं। वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है, इससे किसी प्रकार का कोई साइड इफैक्ट नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed