{"_id":"68d553bf504da92fc006bb62","slug":"market-closed-grnoida-news-c-23-1-lko1064-76402-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: पशु व्यापारी की हत्या की सूचना पर हंगामे के बाद बाजार बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: पशु व्यापारी की हत्या की सूचना पर हंगामे के बाद बाजार बंद
सार
बिलासपुर के मोहल्ला फतेहखानी निवासी पशु व्यापारी मोहम्मद कुरैशी की हत्या के बाद कस्बे में हंगामा और बाजार बंद हो गए। घटना से क्षेत्र में तनाव फैल गया, जिस पर पुलिस ने गश्त और सुरक्षा बढ़ा दी।
विज्ञापन
विस्तार
फोटो
-हंगामे और बाजार बंद करने के दौरान तनाव की सूचना पर पुलिस ने की गश्त
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। कस्बे के मोहल्ला फतेहखानी निवास पशु व्यापारी मोहम्मद कुरैशी ( 50) की हत्या की जानकारी मिलने के बाद कस्बे में हंगामा मच गया। पशु व्यापारी की हत्या पर बाजार बंद का आह्वान हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई और लोगों को शांत किया। बाद में अधिकतर बाजार बंद रहे।
मोहल्ला फतेहखानी निवास पशु व्यापारी मोहम्मद कुरैशी 23 सितंबर को सुबह किसी की कॉल आने के बाद से घर वापस नहीं लौटे थे। बाद में पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की थी। बृहस्पतिवार को दनकौर क्षेत्र में नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से कुछ दूरी पर उनका शव मिलने की सूचना मोहल्ले में पहुंची तो हंगामा मच गया। जानकारी होने पर पशु व्यापारियों समेत आसपास के व्यापारियों ने बाजार बंद करने की घोषणा कर दी। व्यापारी के गले में धारदार हथियार के निशान मिलने और हाथ-पैर की उंगलियां काटने की सूचना पर मोहल्ले में नाराजगी फैल गई। विवाद बढ़ा तो मौके पर पुलिस बल पहुंच गया। बिलासपुर चौकी पुलिस ने किसी तरह से लोगों को समझा-बुझाकर वापस भेजा। तनाव की आशंका पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
व्यापारी के पांच बच्चे हैं
घर में मोहम्मद कुरैशी की पत्नी के अलावा अविवाहित तीन बेटियां तथा दो बेटे हैं। उनकी हत्या की सूचना आने के बाद से घर में कोहराम मच गया। मोहम्मद कुरैशी की पत्नी और बच्चे रोते-रोते बेसुध हो रहे थे। इस दौरान घर पर रिश्तेदारों और मिलने वालों का तांता लगा रहा।