फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Many people were injured due to boiler explosion in garment factory

Noida: गारमेंट कंपनी में दो बॉयलर फटे, जोरदार धमाके से बिल्डिंग में लगे शीशे टूटे; 20 लोग हुए घायल

Sat, 26 Apr 2025 12:07 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 26 Apr 2025 12:07 PM IST
सार

नोएडा के सेक्टर 63 के सी-122 स्थित विंडसन ट्रेड मार्ट कंपनी गारमेंट की कंपनी है। इस कंपनी में शनिवार सुबह 400 से अधिक कर्मचारी काम कर रहे थे तभी कंपनी में लगे दो बॉयलर फट गए।

विज्ञापन
Many people were injured due to boiler explosion in garment factory
कंपनी में बॉयलर फटे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नोएडा के सेक्टर 63 स्थित एक गारमेंट कंपनी में शनिवार सुबह दो स्टीम बॉयलर फट गए। इसमें 20 कर्मचारी घायल हो गए। सभी घायलों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


सेक्टर 63 के सी-122 स्थित विंडसन ट्रेड मार्ट कंपनी गारमेंट की कंपनी है। इस कंपनी में शनिवार सुबह 400 से अधिक कर्मचारी काम कर रहे थे तभी कंपनी में लगे दो बॉयलर फट गए। बॉयलर फटने से कंपनी की बिल्डिंग में लगे शीशे टूट गए। इससे कम कर रहे करीब 20 कर्मचारी घायल हो गए। इस दौरान कंपनी में अफरातफरी मच गई और कंपनी में काम करने वाले लोग भाग कर खुद को सुरक्षित किया। पुलिस का कहना है कि सभी को हल्कीचोटें आई हैं और कोई भी गंभीर नहीं है। कोई कर्मचारी झुलसा नहीं है और आग लगने की भी घटना नहीं हुई है। 
विज्ञापन


घायल हुए कर्मचारी 
सचिन उम्र 18 वर्ष, कुलदीप उम्र 21 वर्ष, रविकांत उम्र 25 वर्ष, आकाश उम्र 20 वर्ष, मोहित उम्र 19 वर्ष, आलम उम्र 29 वर्ष, प्रकाश उम्र 52 वर्ष, सीमा उम्र 42 वर्ष, पंकज उम्र 26 वर्ष, मनोज पासवान उम्र 35 वर्ष, सुनीता उम्र 40 वर्ष, आशा रानी उम्र 27 वर्ष, भूमि उम्र 19 वर्ष, कल्प सिंह उम्र 19 वर्ष, प्रमोद उम्र 38 वर्ष, रजनीश उम्र 18 वर्ष, लोकेश उम्र 19 वर्ष, सतेंद्र उम्र 35 वर्ष, पुष्पेंद्र उम्र 27 वर्ष, अतुल उम्र 30 वर्ष। सभी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed