फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Manoj Bhati Chairman of Bar Association, Rishi Pal becomes Secretary

बार एसोसिएशन के मनोज भाटी अध्यक्ष, ऋषि पाल सचिव बने

Wed, 23 Dec 2020 12:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Dec 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Manoj Bhati Chairman of Bar Association, Rishi Pal becomes Secretary
ऋषि पाल टाइगर। - फोटो : Grnoida
बार एसोसिएशन के मनोज भाटी अध्यक्ष, ऋषि पाल सचिव बने
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। बार एसोसिएशन गौतमबुद्ध नगर के चुनाव, मंगलवार को शांतिपूर्वक संपन्न हुए। अध्यक्ष पद पर मनोज भाटी बोड़ाकी ने बाजी मारी, वहीं ऋषि पाल टाइगर सचिव चुने गए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सत्य पाल सिंह ने बड़ी जीत हासिल की। प्रवेश भाटी कोषाध्यक्ष बने। एक-एक नामांकन होने की वजह से कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद मनोज शर्मा, सह सचिव (प्रशासनिक) पद पर महेंद्र सिंह यादव और सह सचिव (पुस्तकालय एवं सांस्कृतिक ) पद पर राजेंद्र सिंह निर्विरोध चुने गए। रात करीब नौ बजे के बाद एल्डर कमेटी के निर्णायक मंडल ने परिणाम घोषित किए।
जनपद दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन के चुनाव में इस बार अध्यक्ष पद पर 5, सचिव पद पर 3 और वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर दो दावेदार आमने-सामने थे। रजिस्टर्ड 1292 अधिवक्ताओं में से 1259 ने मतों का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद पर मनोज भाटी ने 563 मत हासिल करते हुए निकटतम प्रतिद्वंद्वी रेशराम चौधरी (310) को 253 मतों से हराया। सुशील भाटी को 274, नगसैन चंदेला को 81 और प्रमोद कुमार वर्मा को 14 मत मिले।
विज्ञापन

सचिव और कोषाध्यक्ष पद पर कड़ा मुकाबला
बार एसोसिएशन के चुनाव में सचिव और कोषाध्यक्ष पद कड़ा मुकाबला हुआ। सचिव पद पर ऋषि पाल टाइगर ने 445 मत हासिल किए, जबकि सुनील नागर को 424 मत प्राप्त हुए। ऐसे में सिर्फ 21 वोट से हार जीत हुई। तीसरे प्रत्याशी नीरज चौहान को 374 मत मिले। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर 934 मत हासिल कर सत्यपाल सिंह ने प्रमोद कुमार (304) को 630 वोट के बड़े अंतर से हराया। कोषाध्यक्ष पद पर प्रवेश भाटी को 632 मत मिले। राजेश लोहिया ने उन्हें कड़ी टक्कर देते हुए 619 मत प्राप्त किए। ऐसे में सिर्फ जीत-हार का अंतर मात्र 13 वोट का रहा। पूर्व अध्यक्ष रामशरण नागर समेत पूर्व पदाधिकारियों ने नई कार्यकारिणी को बधाई दी है।

मनोज भाटी।

मनोज भाटी।- फोटो : Grnoida

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed