फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Manisha death case: CBI engaged in investigating the facts in the closed room of the rest house

मनीषा मौत मामला: रेस्ट हाउस के बंद कमरे में तथ्यों को खंगालने में जुटी सीबीआई

Tue, 23 Sep 2025 01:15 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Tue, 23 Sep 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Manisha death case: CBI engaged in investigating the facts in the closed room of the rest house
भिवानी। मनीषा मौत मामले की गुत्थी सुलझाने में सीबीआई की टीम पिछले 19 दिनों से जुटी है। हालांकि अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि मनीषा की मौत हत्या है या आत्महत्या। सोमवार को सीबीआई की टीम भिवानी के रेस्ट हाउस के बंद कमरे में ही मनीषा मौत से जुड़े सभी तथ्यों को खंगालने में लगी रही।
विज्ञापन

सिंघानी के प्ले स्कूल में रविवार को सीबीआई की टीम ने मनीषा के पिता संजय और मामा से पूछताछ की थी। इसके अलावा खल बिनौला दुकानदार से भी जानकारी जुटाई गई और लाइब्रेरी के आसपास छानबीन की गई। लेकिन सोमवार को पूरी टीम रेस्ट हाउस से बाहर नहीं निकली और बंद कमरे में ही मामले की प्रत्येक कड़ी जोड़ने में व्यस्त रही।
विज्ञापन

तीन सितंबर से ही सीबीआई मामले की जांच कर रही है। इस दौरान मनीषा के परिजनों से कई बार पूछताछ हो चुकी है। विशेष रूप से मनीषा के पिता संजय से लगभग सात से आठ बार विस्तार से जानकारी ली जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं लोहारू पुलिस थाना में लापरवाही के आरोपों की जांच भिवानी पुलिस कर रही है। इस मामले में तीन पुलिसकर्मी निलंबित हैं और थाना प्रभारी को लाइन हाजिर किया गया है।

मनीषा 11 अगस्त से लापता थी। उसका शव 13 अगस्त को सिंघानी में क्षत-विक्षत हालत में मिला था। उसके बाद से ही यह मामला लोगों के लिए मौत का रहस्य बना हुआ है। मनीषा के परिजन न्याय की उम्मीद लगाए हुए हैं लेकिन उनका सब्र भी अब जवाब देने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed