फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   man who attempted to snatch a chain from an elderly woman turned out to be Rapido driver

रैपिडो वाला लुटेरा: ग्रेनो में मुठभेड़, पैर में लगी गोली; लिफ्ट में बुजुर्ग महिला से चेन स्नैचिंग की कोशिश

Sat, 10 Jan 2026 08:31 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 10 Jan 2026 08:31 PM IST
सार

ग्रेटर नोएडा में बुजुर्ग महिला से चेन लूट का प्रयास करने वाला लुटेरा रैपिडो चालक निकला है। बिसरख कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया है। दो दिन पहले ग्रेनो वेस्ट की ला रेजीडेंसिया सोसाइटी के टावर-टी15 की लिफ्ट में बुजुर्ग महिला से चेन स्नैचिंग की कोशिश की थी। 

विज्ञापन
man who attempted to snatch a chain from an elderly woman turned out to be Rapido driver
रेपिडो वाला लुटेरा मुठभेड़ में घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेनो वेस्ट की ला रेजीडेंसिया सोसाइटी में बुजुर्ग महिला से चेन लूट का प्रयास करने वाला आरोपी रैपिडो चालक निकला। बिसरख कोतवाली पुलिस ने आरोपी राहुल यादव निवासी गांव नगला सलेम हाथरस को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी के पास से चोरी की बाइक और अवैध हथियार बरामद किया हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी बुकिंग पर अक्सर वहां जाता था। अन्य सोसाइटियों में भी इस तरह की घटनाओं की फिराक में था। ग्रेनो वेस्ट से बाइक चोरी भी कर चुका है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही हैं।

विज्ञापन


एडीसीपी संतोष कुमार ने बताया कि शनिवार को बिसरख कोतवाली पुलिस ऐस सिटी गोल चक्कर से खैरपुर गोल चक्कर की तरफ जाने वाले 80 मीटर रोड पर चैकिंग कर रही थी। तभी एक बाइक सवार युवक को रोका गया। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा, लेकिन उसकी बाइक फिसल गई। जिसके बाद आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने फायरिंग की। जिसमें एक गोली बदमाश के पैर में लगी। गोली लगने से बदमाश घायल होकर जमीन पर गिर गया। 
विज्ञापन


पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया है। एडीसीपी ने बताया कि मूलरूप से हाथरस का रहने वाला राहुल यादव इस समय दिल्ली के कौंडली गांव के निर्माण मोहल्ले में रहता था। उसके बाद से बिना नंबर प्लेट की एक बाइक व अवैध हथियार बरामद किया है। बाइक चोरी की निकली। 
विज्ञापन
विज्ञापन




पिछले साल मार्च में चिपियाना बुजुर्ग गांव के पास से बाइक को चोरी किया गया था। पुलिस ने बताया कि आरोपी रैपिडो चालक है। वो अक्सर बुकिंग पर सोसाइटियों में जाता रहता है। ला रेजीडेंसिया सोसाइटी में भी वो कई बार जा चुका था। रैकी करने के बाद आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने की फिराक में रहता था। 8 जनवरी को ला रेजीडेसिया सोसाइटी में भी एक बुजुर्ग महिला से चेन लूटने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सका। उसके बाद मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed