फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   man trying to commit sucide after messing with wife, police saved

पीआरवी ने युवक की जान बचाई

Tue, 12 Jan 2021 11:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
man trying to commit sucide after messing with wife, police saved
पहले शराब पीकर पत्नी से लड़ाई, फिर आत्महत्या की करने लगा कोशिश
विज्ञापन

नोएडा। शराब के नशे में एक युवक ने पहले अपनी पत्नी से लड़ाई की। फिर फंदा लगाकर आत्महत्या की कोशिश करने लगा। घबराई महिला ने तुरंत 112 नंबर पर डायल कर पुलिस से मदद मांगी। कंट्रोल रूम से तत्काल संदेश भेजा गया। इसके बाद पीआरवी मौके पर पहुंची। तीनों पुलिसकर्मियों ने युवक को समझा बुझाकर नीचे उतारा। इस कार्रवाई के लिए पीआरवी 1855 को पीआरवी ऑफ द डे घोषित किया गया। रविवार को एक्सप्रेसवे क्षेत्र निवासी महिला ने 112 पर फोन कर बताया कि उसका पति नशे में है और उससे झगड़ा कर रहा है। महिला ने बताया कि वह फंदे पर लटकने की बात कह रहा है। पीआरवी 1855 सवार कमांडर धर्मवीर सिंह, सब कमांडर प्रेमपाल सिंह और पायलट सुंदरपाल सिंह मौके पर पहुंचे। वहां देखा कि एक युवक कमरे में फंदे से लटकने का प्रयास कर रहा था। तीनों ने उसे समझाकर नीचे उतारा। इसके बाद युवक को लेकर सेक्टर-129 पुलिस चौकी पहुंचे। वहां उसकी काउंसलिंग की गई। तब तक उसकी पत्नी भी चौकी पहुंच गई थी। पुलिस ने दोनों को बैठाकर समझाया और फिर घर भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed