{"_id":"6a3fcfa7485b745e4c0b67e5","slug":"man-swindled-of-352-lakh-with-promise-of-a-job-in-russia-noida-news-c-1-noi1095-4441003-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: रूस में नौकरी का झांसा देकर 3.52 लाख की ठगी, वर्क वीजा के बदले भेजा टूरिस्ट वीजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: रूस में नौकरी का झांसा देकर 3.52 लाख की ठगी, वर्क वीजा के बदले भेजा टूरिस्ट वीजा
विज्ञापन
विदेश में मजदूरी कराने और उत्पीड़न का भी आरोप, प्राथमिकी दर्ज
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। रूस में अच्छी नौकरी और आकर्षक वेतन का सपना दिखाकर युवक से 3.52 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। आरोप है कि नोएडा के सेक्टर-16 के एजेंट ने रूस में नौकरी दिलाने के नाम पर युवक को वर्क वीजा के बदले टूरिस्ट वीजा पर विदेश भेज दिया। वहां युवक को वादे के अनुसार रोजगार नहीं मिला। इस मामले में कोतवाली फेज वन पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
आजमगढ़ निवासी जालेश्वर गुप्ता ने पुलिस से शिकायत की है कि नोएडा में ग्लोबल इंटरनेशनल संचालित करने वाले मंजेश दुबे ने उन्हें रूस में अच्छी नौकरी व वेतन का भरोसा दिलाया था, जिसके बाद उन्होंने उसे 3.52 लाख रुपये भुगतान कर दिए। विदेश रवाना होने से पहले टूरिस्ट वीजा की जानकारी मिलने पर उन्होंने जब आपत्ति जताई तो रूस पहुंचने पर वर्क वीजा में बदलने का आश्वासन दिया, लेकिन वहां पहुंचने के बाद ऐसा नहीं किया गया।
पीड़ित ने आरोप लगाया कि रूस में उन्हें अन्य लोगों के साथ एक कमरे में रखा गया। उनकी इच्छा के विरुद्ध लोडिंग, पैकिंग और अन्य श्रम कराए गए। न तो तय वेतन दिया गया और न ही रोजगार संबंधी वैध दस्तावेज उपलब्ध कराए गए। किसी तरह वह भारत लौटने में सफल हुए। एडीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।